Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Farmer riding a bike dies after being hit by a jeep, companion injured

Sultanpur News: जीप की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत, साथी घायल

Tue, 02 Dec 2025 01:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Farmer riding a bike dies after being hit by a jeep, companion injured
हलियापुर में दुर्घटना के बाद खड़ी जीप। - फोटो : हलियापुर में दुर्घटना के बाद खड़ी जीप।
सुल्तानपुर। रायबरेली-अयोध्या हाईवे पर हलियापुर के झुरहू का पुरवा के पास रविवार रात जीप की टक्कर से बाइक सवार रायबरेली के महाराजगंज के मौन निवासी किसान संतोष सिंह (45) की मौत हो गई। दुर्घटना में बाइक पर पीछे बैठे उन्हीं के गांव के प्रवीण सिंह (40) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें कुमारगंज के पिठला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज अयोध्या रेफर कर दिया गया, लेकिन परिजन उन्हें एसपीजीआई लखनऊ ले गए।
विज्ञापन

संतोष व प्रवीण सिंह रविवार शाम बाइक से अपने ननिहाल हलियापुर के उस्कामऊ गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। रात लगभग 12 बजे दोनों लोग घर जाने के लिए निकले। बाइक संतोष चला रहे थे। उन्होंने हेलमेट पहना था। रास्ते में झुरहू का पुरवा गांव के पास उनकी बाइक में एक तेज रफ्तार जीप की टक्कर लग गई।
विज्ञापन

दुर्घटना में संतोष व प्रवीण गंभीर रूप से घायल हो गए। हलियापुर पुलिस ने घायलों को अयोध्या के कुमारगंज स्थित पिठला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने संतोष को मृत घोषित कर दिया। वहीं, प्रवीण को अयोध्या मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां से परिजन उन्हें लेकर एसजीपीजीआई लखनऊ चले गए। हलियापुर थानाध्यक्ष तरुण पटेल ने बताया कि मृतक के भाई बृजमोहन सिंह की तहरीर पर जीप चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जीप को पुलिस ने कब्जे में ले लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ट्रैक्टर की टक्कर से बुजुर्ग घायल, रेफर
कादीपुर। मिठनेपुर किशुनदासपुर निवासी रामचरित्र (79) रविवार रात करीब आठ बजे दूरसंचार केंद्र के पास पैदल सड़क पार करते समय ट्रैक्टर की चपेट में आकर घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भाग निकला। ग्रामीणों की मदद से रामचरित्र को कादीपुर सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से उन्हेें मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया। फिलहाल, उन्हें परिजनों ने जिला मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। कादीपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed