{"_id":"681e5a2f00376d1bbd04c520","slug":"farmer-defrauded-of-rs-826-lakh-case-against-four-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-132515-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: किसान से 8.26 लाख की धोखाधड़ी, चार पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: किसान से 8.26 लाख की धोखाधड़ी, चार पर मुकदमा
Sat, 10 May 2025 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 10 May 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
कादीपुर (सुल्तानपुर)। भूमि बेचने के नाम पर किसान से 8.26 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर कादीपुर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
तवक्कलपुर नगरा निवासी किसान राजेंद्र वर्मा का आरोप है कि हौसिला सिंह व अमित सिंह, प्रदीप सिंह, देवेंद्र सिंह निवासीगण सजमपुर अखंडनगर लोगों को गुमराह करके फर्जी तरीके से धन उगाही करते हैं। उन लोगों ने राजेंद्र वर्मा को गुमराह करके एक भूमि का बैनामा करने को कहा था। जिसके बदले पीड़ित से आरोपियों ने बीमारी का बहाना करके 8.26 लाख रुपये ले लिए।
राजेंद्र ने आरोपियों से रजिस्ट्री की बात कही तो उन लोगों ने पीड़ित को फर्जी केस में फसाने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। प्रकरण की जांच की जा रही है। (संवाद)