फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Fake doctor absconds, associate arrested, case registered

Sultanpur News: झोलाछाप फरार, सहयोगी गिरफ्तार, केस दर्ज

Sat, 13 Jan 2024 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 13 Jan 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Fake doctor absconds, associate arrested, case registered
चांदा (सुल्तानपुर)। स्थानीय कस्बे में स्थित झोलाछाप के बाल चिकित्सालय पर मंगलवार को दवा की अधिक डोज से हुई मासूम की मौत की घटना में मुख्य आरोपी व उसके सहयोगी पर गैर इरादतन हत्या व मेडिकल एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। मुख्य आरोपी अभी भी फरार है जबकि उसके सहयोगी को शुक्रवार को पुलिस ने पकड़ लिया है।
विज्ञापन



सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर कमैचा से तीन किमी दूर स्थित बरनी गांव की सोनी निषाद के चार माह के पुत्र शिवांश को मंगलवार को बुखार हुआ था। चांदा कस्बे के पट्टी रोड स्थित बाल चिकित्सालय पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। परिजनों ने झोलाछाप विनोद कुमार व उसके सहयोगी विजय कुमार पर शिवांश को अधिक मात्रा में दवा देने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


आरोप था कि ओवरडोज दवा देने से बच्चे के मुंह से झाग निकलने लगा था और उसकी मौत हो गई थी। पुलिस के पहुंचने से पहले अस्पताल से आरोपी झोलाछाप व उसका सहयोगी फरार हो गया था। एसडीएम लंभुआ के निर्देश पर पीपी कमैचा सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरएस यादव ने आरोपी झोलाछाप के घर व नर्सिंग होम पर नोटिस चिपकाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे बुधवार शाम चार बजे तक अभिलेख व अपना पक्ष प्रस्तुत करने का समय दिया गया था। इसके बाद भी आरोपी झोलाछाप ने कोई जवाब नहीं दिया। बृहस्पतिवार को एडिशनल डिप्टी सीएमओ राधावल्लभ, कोतवाली निरीक्षक जयप्रकाश सिंह, सीएचसी प्रभारी पीपी कमैचा डॉ. आरएस यादव ने बाल चिकित्सालय पर सीलिंग की कार्रवाई की थी।

उसी रात चांदा कोतवाली में पीपी कमैचा के सीएचसी प्रभारी डॉ. आरएस यादव व शिवांश की मां सोनी निषाद की तहरीर पर मुख्य आरोपी झोलाछाप विनोद कुमार व उसके सहयोगी विजय कुमार के खिलाफ गैैर इरादतन हत्या व भारतीय चिकित्सा परिषद अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया।


चांदा कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार सुबह झोलाछाप के सहयोेगी विजय कुमार निवासी ग्राम इंदौली (जयभीम नगर) थाना चांदा को कस्बा चांदा चौराहा से गिरफ्तार कर लिया। चांदा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed