{"_id":"5fbfe14d8ebc3e9b7b6a8050","slug":"express-way-visit-sultanpur-news-lko551924448","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयर मार्शल ने किया पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की हवाई पट्टी का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयर मार्शल ने किया पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की हवाई पट्टी का निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कूरेभार (सुल्तानपुर)। वायुसेना के एयर मार्शल ने बृहस्पतिवार को लखनऊ से गाजीपुर के हल्दिया तक निर्माणाधीन पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर कूरेभार के पास ढोढवा गांव के पास बन रही हवाई पट्टी का निरीक्षण किया। इसे आपात स्थिति में फाइटर प्लेन उतारने की तैयारी माना जा रहा है। एयर मार्शल ने जिले के आलाधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
आईएएफ कमांड प्रयागराज के एयर मार्शल राजेश कुमार बृहस्पतिवार को सेना के हेलीकॉप्टर से निर्माणाधीन पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर कूरेभार के पास ढोढ़वा में बनाई गई हवाई पट्टी पर पहुंचे। उन्होंने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बनी हवाई पट्टी का निरीक्षण किया। उनके साथ तकनीकी विशेषज्ञों की टीम भी थी।
तकनीकी विशेषज्ञों की टीम ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की हवाई पट्टी का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुछ खामियों को दूर करने का भी निर्देश दिया गया। निरीक्षण के बाद एयर मार्शल ने डीएम रवीश गुप्ता, एसपी शिवहरी मीणा व यूपीडा के अधिकारियों के साथ बैठक कर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बनाई गई हवाई पट्टी के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।