{"_id":"6a19d8687c92daf8ba0d883f","slug":"examination-centers-will-be-monitored-via-cctv-cameras-sultanpur-news-c-103-1-slp1004-157264-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: परीक्षा केंद्रों की सीसीटीवी कैमरे से होगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: परीक्षा केंद्रों की सीसीटीवी कैमरे से होगी निगरानी
Fri, 29 May 2026 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 29 May 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी की ओर से कराई जाने वाली बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए रविवार को सुरक्षा का ऐसा डिजिटल पहरा रहेगा, जहां हर गतिविधि कैमरों की नजर में होगी। प्रशासन ने 13 परीक्षा केंद्रों को सुरक्षा घेरे में तब्दील कर दिया है। 5,847 परीक्षार्थी सीसीटीवी निगरानी, पुलिस चौकसी और सख्त जांच के बीच परीक्षा देंगे।
एडीआईओएस जटाशंकर ने बताया कि परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी। केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक, सहायक केंद्र व्यवस्थापक और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। पर्याप्त पुलिस बल लगाया गया है, जिससे किसी तरह की अव्यवस्था न हो। प्रशासन ने सभी परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी कैमरों को सक्रिय कर लाइव मॉनिटरिंग की व्यवस्था की है। जिला विद्यालय निरीक्षक सूर्य प्रकाश सिंह ने केंद्र व्यवस्थापकों को साफ निर्देश दिए हैं कि परीक्षा की शुचिता से किसी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए।
...एक घंटे पहले पहुंचे अभ्यर्थी
अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले केंद्र पहुंचना होगा। गेट बंद होने के बाद किसी भी कीमत पर प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षा केंद्र में सिर्फ एडमिट कार्ड, आधार कार्ड या अन्य वैध पहचान पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, साधारण पेन और पारदर्शी पानी की बोतल ले जाने की अनुमति होगी। मोबाइल, ब्लूटूथ, ईयरफोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर, नोट्स, किताबें, बैग, पर्स और वायरलेस उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। यहां तक कि चिप्स, चॉकलेट और अन्य खाद्य सामग्री भी अंदर नहीं ले जाने दी जाएगी।
विज्ञापन
साधारण कपड़े पहनने की सलाह
बीएड परीक्षा के जिला समन्वयक एवं गनपत सहाय पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अंग्रेज सिंह राणा ने अभ्यर्थियों को परीक्षा के दिन बिल्कुल साधारण और आरामदायक कपड़े पहनने की सलाह दी है। बताया कि बड़े बटन, ज्यादा जेबों वाले या कढ़ाई वाले कपड़ों से बचें। फुटवियर में जूते की जगह साधारण सैंडल या चप्पल पहनना बेहतर है,जिससे चेकिंग में समय बर्बाद न हो।