फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Examination centers will be monitored from the control room even at night

सुल्तानपुर: कंट्रोल रूम से रात में भी होगी परीक्षा केंद्रों की निगरानी

Sat, 18 Feb 2023 06:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 18 Feb 2023 06:23 PM IST
विज्ञापन
Examination centers will be monitored from the control room even at night
सुल्तानपुर। परीक्षा केंद्रों की हर गतिविधि पर 24 घंटे नजर रखने के लिए कंट्रोल रूम में तीन कर्मचारियों को रात के समय मुस्तैद किया गया है। परीक्षा केंद्रों के स्ट्रांग रूम 24 घंटे वॉयस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी की निगरानी में हैं। जनपद स्तरीय मॉनीटरिंग सेल को भी 24 घंटे सिक्रय किया गया है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषक के सचिव के निर्देश के बाद डीआईओएस ने कंट्रोल रूम में रात्रिकालीन ड्यूटी के लिए शिक्षक विनोद कुमार पांडेय, अनुदेशक दुर्गेश तिवारी व सुरेंद्र कुमार की ड्यूटी लगाई है। दिन के समय कर्मचारी पहले से तैनात हैं। इसके अलावा ऑनलाइन मॉनीटरिंग सेल का आकस्मिक निरीक्षण करने के लिए जनपद स्तरीय तीन सदस्यीय समिति बनाई गई है।
विज्ञापन

समिति में माध्यमिक शिक्षा के वित्त एवं लेखाधिकारी अमित कुमार मिश्र, सह जिला विद्यालय निरीक्षक अनिल कुमार वर्मा और पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज बुआपुर के प्रधानाचार्य अब्दुल कादिर की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
68 विद्यार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
सुल्तानपुर। यूपी बोर्ड की परीक्षा में शुक्रवार को 66 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। पहली पाली में हाईस्कूल संगीत विषय की परीक्षा में पंजीकृत 49 विद्यार्थियों में से 47 उपस्थित रहे। दो विद्यार्थी गैरहाजिर रहे। दूसरी पाली में आयोजित हाईस्कूल संगीत गायन विषय में सभी 72 विद्यार्थी उपस्थित रहे। इंटरमीडिएट में सामान्य आधारित विषय एग्रोनामी प्रथम की परीक्षा में पंजीकृत 1711 विद्यार्थियों में से 1645 विद्यार्थी उपस्थित रहे। 66 विद्यार्थियों ने परीक्षा से किनारा कर लिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed