फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Examination center assessment information will be uploaded online

ऑनलाइन अपलोड होगी परीक्षा केंद्र निर्धारण सूचना

Mon, 02 Sep 2019 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
Examination center assessment information will be uploaded online
गौरीगंज। यूपी बोर्ड परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन कराने के बाद विभाग अब परीक्षा केंद्र निर्धारण की कोशिश में जुट गया है। पिछले शैक्षिक सत्र की तरह ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों का निर्धारण हो सके इसके लिए सचिव ने डीआईओएस को पत्र जारी किया है।
विज्ञापन

पत्र में छह सितंबर तक स्कूलों से विभागीय वेबसाइट पर आधारभूत सूचना/आंकड़ों को अपलोड कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा है।
सचिव के पत्र में डीआईओएस ने प्रधानाचार्यों को वांछित सूचना समय सीमा में अपलोड करने का निर्देश देेते हुए लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर संचालित हाईस्कूल/इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुटा विभाग आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब परीक्षा केंद्र निर्धारण में जुट गया है।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र निर्धारण में गड़बड़ी से बचने के लिए पिछले शैक्षिक सत्र की तरह इस बार भी ऑनलाइन ही निर्धारण होगा। परीक्षा केंद्रों का समय से निर्धारण हो सके इसके लिए सचिव ने डीआईओएस का पत्र जारी कर छह सितंबर तक विभागीय वेबसाइट पर आधारभूत सूचना व आंकड़ा अपलोड कराते हुए रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव का पत्र मिलने के बाद डीआईओएस नंदलाल गुप्ता ने सभी प्रधानाचार्यों को पत्र जारी किया है। डीआईओएस ने समय सीमा में सूचना अपलोड नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed