फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   EVM votes will be counted after postal ballot.

Sultanpur News: पोस्टल बैलेट के बाद होगी ईवीएम के मताें की गणना

Fri, 31 May 2024 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 31 May 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
EVM votes will be counted after postal ballot.
सुल्तानपुर। मंडी परिषद में चार जून को होने वाली मतगणना में पहले पोस्टल बैलेट और बाद में ईवीएम के मतों की गिनती होगी। बृहस्पतिवार को विकास भवन में आयोजित तीन पालियों के प्रशिक्षण में गणना कार्मिकों को इसकी जानकारी दी गई। सभी को निष्पक्षता बरतने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


पहले चरण के दूसरे दिन के प्रशिक्षण में ड्यूटी में लगाए गए गणना कार्मिकों को फॉर्म 17-सी के गणना भाग दो को प्रत्याशीवार पड़े मताें का मिलान करने के बाद भरने की जानकारी दी गई। कार्मिकों को चार जून को सुबह छह बजे मंडी समिति में बुलाया गया है। वहां हाजिरी के बाद कार्मिकों को टेबल का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन


कंट्रोल यूनिट के रिजल्ट बटन दबाने व फॉर्म भरने की जानकारी भी दी गई। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के किन्हीं पांच बूथों के मतों की गिनती वीवीपैट की पर्चियों से मिलान करके अधिकारियों की ओर से परखे जाने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीडीओ अंकुर कौशिक ने कार्मिकों को सावधानी बरतने का निर्देश दिया। दो पाली में ईवीएम की गणना के लिए 188 कार्मिकों और तीसरी पाली में पोस्टल बैलेट की गणना के लिए 52 कार्मिकों को प्रशिक्षित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed