फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   'Everyone should get food, clothing and shelter...'

Sultanpur News: ‘जन-जन को मिलता रहे भोजन, वस्त्र और मकान...’

Thu, 21 Nov 2024 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 21 Nov 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
'Everyone should get food, clothing and shelter...'
काव्य गोष्ठी मेंं कविता सुनाते हुए
कादीपुर (सुल्तानपुर)। साहित्यकार कमलेश भट्ट कमल के सम्मान में बुधवार को जफरपुर गांव में काशी विश्वनाथ डिग्री कॉलेज परिसर में कवि गोष्ठी एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के पहले चरण में कवियों ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

साहित्यकार चित्रेश ने कहा कि कमलेश भट्ट कमल की रचनाएं समाज को सार्थक संदेश देती हैं। सुरेश चंद शर्मा ने कहा कि कमलेश भट्ट का सृजन साहित्य के विविध संदर्भों को धार देता है। डॉ. रामप्यारे प्रजापति ने कहा कि कमल हिंदी साहित्य को निरंतर समृद्ध कर रहे हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दूसरे चरण में कवि हरिनाथ शुक्ल हरि ने ‘अंगवस्त्र हैं भाव के, शब्द सुमन के द्वार’ व डॉ. सुशील कुमार पांडेय साहित्येंदु ने जन-जन को मिलता रहे भोजन, वस्त्र और मकान सुनाकर वाहवाही लूटी। इसके अलावा विजय भास्कर मिश्र, सुनीता श्रीवास्तव, अवनीश त्रिपाठी, ज्ञानेंद्र विक्रम सिंह रवि व सर्वेश कांत वर्मा सरल ने भी काव्य पाठ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर संत तुलसीदास पीजी कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर एवं कवि डॉ. करुणेश प्रकाश भट्ट की पुस्तक ‘ भारतीय काव्य शास्त्र एवं प्रमुख सिद्धांत’ का विमोचन भी किया गया। इस मौके पर कॉलेज प्रबंधक अरविंद सिंह, अवधेश सिंह, पिंकू सिंह, हरीश सिंह, हृदय नारायण शुक्ल, जयप्रकाश शर्मा, जसवंत यादव व जगदीश मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed