फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Every student passed in cbse board intermediate

17 विद्यालयों के सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण

Fri, 30 Jul 2021 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Every student passed in cbse board intermediate
14. सुल्तानपुर में सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट आने के बाद स्टूडेंट्स को मिठाई खिलाते शिक्षक। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट शुक्रवार को घोषित हो गया। जिले में संचालित सीबीएसई के 17 विद्यालयों में अध्ययनरत सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण रहे। कोरोना की वजह से हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के साथ ही प्री-बोर्ड के प्राप्तांकों को मिलाकर छात्रों को अंक दिए गए हैं। 90 फीसदी से ऊपर अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या काफी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

कमला नेहरू बाल शिक्षण संस्थान में नामांकित 553 विद्यार्थियों में सभी उत्तीर्ण हुए हैं। विद्यालय के सुहेल हफीज ने 97.80, हिमांशी श्रीवास्तव व ऐश्वर्या मिश्रा ने 97.60 तथा मो. उमर सिद्दीकी ने 97.00 फीसदी अंक प्राप्त किए। विद्यालय के 46 विद्यार्थियों ने 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रबंधक विनोद सिंह, प्रबंधिका आशा सिंह, प्रधानाचार्य संजय बिष्ट व डॉ. एनडी सिंह ने मिठाई खिलाकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नामांकित 142 विद्यार्थियों में सभी उत्तीर्ण रहे। विद्यालय की छात्रा उज्जैनी गुप्ता को 94.80 फीसदी अंक मिला। विद्यालय के निदेशक संदीप कुमार ने बताया कि 13 बच्चों ने 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतीकुर्रहमान एवं सत्यम सिंह को 95.60, अनुष्का पांडेय को 95.40 एवं सोमित अग्रवाल को 95.20 फीसदी अंक मिले हैं। सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सभी 585 विद्यार्थी सफल घोषित हुए। प्रधानाचार्य रामसिंह ने बताया कि विद्यालय के छात्र अंकित तिवारी को 98.40 प्रतिशत अंक प्राप्त हुआ। इसके अलावा 97 प्रतिशत के ऊपर छह विद्यार्थी रहे। विद्यालय प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष आलोक कुमार आर्य, उप प्रधानाचार्य सभाजीत वर्मा, आचार्य महेंद्र कुमार तिवारी आदि ने छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया।
सन इंटरनेशनल स्कूल में नामांकित सभी 62 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। नूर फातिमा को 92.80 व शशांक सिंह को 91.20 फीसदी अंक प्राप्त हुआ। स्कूल के प्रबंधक मणिभद्र सिंह व प्रधानाचार्य पूर्णिमा सिंह ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। सेंट्रल स्कूल में सभी नामांकित 98 बच्चे उत्तीर्ण घोषित हुए। मालविका सिंह को 97.17, अविनाश कुमार को 97.00, अरीबा को 96.50, आदित्य पांडेय व प्रवीन सिंह को 96.33 फीसदी अंक हासिल हुआ।
प्रधानाचार्य केपी यादव ने बताया कि विद्यालय के 29 बच्चों ने 90 फीसदी के ऊपर अंक हासिल किया है। टाइनी टॉट्स पब्लिक स्कूल में सभी 182 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण घोषित हुए। सत्यम पांडेय ने 95.00 फीसदी अंक हासिल किया। प्रबंधक अजय श्रीवास्तव व निदेशक डॉ. अंजली श्रीवास्तव ने बताया कि 50 छात्रों ने 80 फीसदी से अधिक अंक हासिल किया है।
गोपाल पब्लिक स्कूल में नामांकित सभी 136 विद्यार्थी उत्तीर्ण रहे। साक्षी गुप्ता को 94.20, श्लोक माहेश्वरी को 93.60, अनुभव चौरसिया को 93.40 फीसदी अंक मिला है। विद्यालय के चेयरमैन राम गोपाल बरनवाल, प्रबंधक शैलेंद्र बरनवाल, अमित बरनवाल व प्रधानाचार्य रजनीश श्रीवास्तव ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। लिटिल फ्लॉवर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सभी 51 बच्चे उत्तीर्ण रहे। गरिमा यादव, रिद्धिमा द्विवेदी ओर शांति मौर्या को 70.00 फीसदी से अधिक अंक हासिल हुए। प्रबंधक प्रमोद पांडेय ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
रिजल्ट के बाद मेधावियों ने बुने सपने
सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट की प्रतीक्षा काफी दिनों से बच्चे एवं उनके अभिभावक कर रहे थे। कोरोना की वजह से रिजल्ट घोषित होने में देरी हुई है। परीक्षा परिणाम आने के बाद बच्चों ने अपने भविष्य के सपनों को बुनना शुरू कर दिया है।
सरस्वती विद्या मंदिर की छात्रा तन्वी मिश्रा ने सिविल सर्विस में जाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। श्लोक माहेश्वरी आईआईटी के जरिए इंजीनियरिंग करना चाहते हैं। हिमांशी श्रीवास्तव सीए की तैयारी करना चाहती हैं। मो. सुहेल फिजिक्स के प्रोफेसर बनने की तैयारी में हैं। शास्त्री नगर की निखत खान चिकित्सक बनकर सेवा करना चाहती हैं। हिमांशु सिंह का भी सपना सिविल सर्विस में जाने का है। युक्ता सिंह भी आईआईटी के जरिए इंजीनियरिंग करना चाहती हैं।

एग्जाम में शामिल न हो पाने का मलाल
मेधावियों को बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं हो पाने का मलाल है। विद्यार्थियों का कहना है कि पूर्व कक्षाओं एवं प्री-बोर्ड के आधार पर भले ही अच्छे अंक मिले हैं लेकिन अपनी मेहनत और लगन से जब अंक हासिल होते तो उसकी खुशी कुछ और ही होती। परीक्षा में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed