{"_id":"610197008ebc3e584e2f2676","slug":"every-activity-of-competitive-examinations-will-be-monitored-sultanpur-news-lko58890217","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतियोगी परीक्षाओं की हर गतिविधि की होगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतियोगी परीक्षाओं की हर गतिविधि की होगी निगरानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। प्रतियोगी परीक्षाओं को नकलविहीन एवं शुचिता पूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जीआईसी में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। वहीं से सभी परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जाएगी। किसी भी आपद स्थिति में पर्यवेक्षण कर रही टीम व उच्चाधिकारियों को सूचना भेजी जाएगी। अगस्त में टीजीटी, पीजीटी, पीईटी व बीएड की परीक्षाएं निर्धारित हैं।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज की ओर से सभी केंद्राध्यक्षों को परीक्षा से जुड़े नियमों के बारे में निर्देश जारी करते हुए जानकारी दी गई है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जानी है। प्रवेश पत्र के साथ एक आईडी लाने पर ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। जिलाधिकारी की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक/स्टैटिक मजिस्ट्रेट हर केंद्र पर एक दिन पहले ही पहुंच जाएंगे।
परीक्षा केंद्र की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। प्रशासनिक कक्ष, परीक्षा कक्ष एवं उपयोग में लाए जा रहे अन्य कक्षों में सीसीटीवी कैमरा अनिवार्य रूप से चालू रहेगा। बिजली न रहने पर जनरेटर का उपयोग किया जाएगा। सभी सीसीटीवी कैमरे कंट्रोल रूम से जुड़े होंगे जहां से परीक्षा की हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज में बनाए जाने वाले कंट्रोल रूम का प्रभारी जिला स्तरीय अधिकारी को बनाया जाएगा। साथ ही राजकीय इंटर कॉलेज के एक कंप्यूटर विशेषज्ञ शिक्षक को भी इस काम में लगाया जाएगा। कंट्रोल रूम में स्थित कंप्यूटरों से सभी केंद्रों के सीसीटीवी कैमरे जुड़े रहेंगे।
प्रतियोगी परीक्षा केंद्रों पर 50 फीसदी कक्ष निरीक्षक राजकीय विद्यालय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों से रखे जाएंगे। शेष 50 प्रतिशत कक्ष निरीक्षक जिलाधिकारी की ओर से अन्य विभागों के कार्मिकों में से तैनात किए जाएंगे।
परीक्षा की शुचिता बरकरार रखने के लिए तमाम तरह की व्यवस्थाएं की गई हैं। सीटिंग प्लान परीक्षा की तिथि को ही परीक्षा शुरू होने के एक घंटे पूर्व नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया जाएगा। हालांकि, परीक्षा के एक दिन पूर्व ही बैठने की व्यवस्था, साफ-सफाई, रोशनी, साइकिल स्टैंड एवं प्रसाधन की व्यवस्था दुरुस्त कर ली जाएगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक वीपी सिंह ने बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं को पूरी शुचिता के साथ नकलविहीन कराया जाएगा। इसके लिए हर स्तर पर प्रबंध किए जा रहे हैं। सभी केंद्राध्यक्षों को जिलाधिकारी के माध्यम से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा में किसी भी स्तर पर गड़बड़ी नहीं होने पाएगी।