{"_id":"68f3db85c4eef4c615004d6d","slug":"entry-of-heavy-vehicles-prohibited-route-diversion-implemented-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-142905-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक, रूट डायवर्जन लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक, रूट डायवर्जन लागू
Sat, 18 Oct 2025 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 18 Oct 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दिवाली पर अयोध्या के दीपोत्सव कार्यक्रम व शहर में होने वाली भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने तीन दिनों के लिए ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है। इसके चलते शहर में भारी, हल्के वाहन व ई रिक्शा का डायवर्जन शनिवार से लेकर सोमवार 20 अक्तूबर तक लागू रहेगा। इस दौरान कूरेभार से अयोध्या मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। शहर में भी भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। इसके साथ ही चौक इलाके में हल्के चार पहिया, तीन पहिया व ई-रिक्शा का प्रवेश भी पूरी तरह बंद रहेगा।
सीओ ट्रैफिक रमेश कुमार ने बताया कि अयोध्या-प्रयारागज हाईवे पर कूरेभार कस्बे से अयोध्या जाने वाले सभी भारी वाहनों पर शनिवार से रोक रहेगी। यह वाहन कूरेभार के मुजेश के पास से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के रास्ते से आगे की ओर जाएंगे। पीढ़ी, सेमरी रोड व अन्य मार्गों से आने वाले भारी वाहनों को भी मुजेश से पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के रास्ते से रवाना किया जाएगा।
इसी तरह रायबरेली से आने वाले भारी वाहन हलियापुर से पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के रास्ते से आगे के लिए रवाना किए जाएंगे। शहर के चौक में त्योहार के दृष्टिगत खरीदारी के कारण अत्यधिक भीड़ होने की संभावना है, जिससे चौक क्षेत्र में मध्यम वाहन, ई रिक्शा का प्रवेश भी तीन दिनों के लिए प्रतिबंधित किया गया है।
विज्ञापन
शहर में यातायात व्यवस्था ट्रैफिक पुलिस की निगरानी में रहेगी। प्रवेश स्थल पर पुलिस की बैरिकेडिंग लगवाई गई है। ट्रैफिक इंस्पेक्टर राम निरंजन ने बताया कि रूट डायवर्जन का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई भी की जाएगी।