फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Englishsaaket eksapres mein mobail choree hone ke maamale mein kes darj Case registered against mobile theft in Saket Express

Sultanpur News: साकेत एक्सप्रेस में मोेबाइल चोरी होने के मामले में केस दर्ज

Mon, 08 Sep 2025 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 08 Sep 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Englishsaaket eksapres mein mobail choree hone ke maamale mein kes darj   Case registered against mobile theft in Saket Express
सुल्तानपुर। भुसावल के रेलवे टेक्नीशियन अलकनंदा, जलगांव निवासी सूरज कुमार के मुताबिक, वह गत 18 जून को लोकमान्य तिलक से अयोध्या जाने वाली साकेत अप एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे थे। उनका रिजर्वेशन कन्फर्म नहीं था। एस फोर कोच में टीसी से बात करके सीट लेकर यात्रा कर रहे थे।
विज्ञापन

सफर के दौरान सोने से वह भुसावल रेलवे स्टेशन पर नहीं उतर सके। 19 जून सुबह सात बजे साकेत एक्सप्रेस सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। सुल्तानपुर में नींद खुलने पर सूरज कुमार को पता चला कि एक मोबाइल चोरी हो गया। भुसावल पहुंचने पर उन्होंने रेलवे स्टेशन पर केस दर्ज कराया, उसमें मोबाइल की कीमत 27 हजार रुपये बताई है। चोरी के केस को वहां से सुल्तानपुर जीआरपी ट्रांसफर कर दिया गया। जीआरपी थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


स्पेशल ट्रेन से महिला यात्री का बैग चोरी
सुल्तानपुर। बिहार के वैशाली, जनदाहा, काला पहाड़ के वार्ड नंबर नौ निवासी पूजा कुमारी के मुताबिक वह 10 जून को आनंद विहार- मुफ्फरपुर समर स्पेशल ट्रेन से आनंद विहार रेलवे स्टेशन से अपनी जेठानी शिवानी देवी व आयुशी कुमार के साथ कोच नंबर एस थ्री में यात्रा कर रही थी। उन तीनों को आनंद विहार से हाजीपुर तक जाना था। पूजा का बर्थ नंबर 15 था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके मुताबिक, उनके पास एक बैग था, जिसमें आठ हजार की नकदी, एक मिट्टी की मूर्ति, प्रसाद व एक मोबाइल सेट था। आरोप है कि ट्रेन सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर रुकने वाली थी। तभी अज्ञात व्यक्ति उनका बैग छीन कर भाग गया। उन्होंने सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर तहरीर दी थी। जीआरपी थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने केस दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed