{"_id":"613a4b968ebc3eb750292e94","slug":"encounter-sultanpur-news-lko5948250165","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लाख का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक लाख का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। पड़ोसी जिले जौनपुर की पुलिस ने बुधवार की रात सुल्तानपुर जिले के एक लाख रुपये के इनामी बदमाश प्रशांत पांडेय उर्फ कल्लू पंडित को मुठभेड़ में मार गिराया। वह सुल्तानपुर जिले के दोस्तपुर क्षेत्र के पलिया देवापुर में 13 जुलाई को शुभम हत्याकांड, बैंक फ्रेंचाइजी लूट व कादीपुर क्षेत्र में एक डॉक्टर से लूट समेत अन्य जिलों के कई मामलों में वांछित था।
जिले के कादीपुर क्षेत्र के अमरेथू डडिया निवासी प्रशांत पांडेय उर्फ कल्लू पंडित पुत्र हीरामणि पांडेय बुधवार की रात जौनपुर जिले के सरपतहा थाना क्षेत्र के गैरवाह गांव स्थित झोखरिया बाग में पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में गोली लगने से प्रशांत गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस उसे सीएचसी सुइथाकलां ले गई, जहां चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस टीम प्रशांत को लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी डॉ. विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि प्रशांत पांडेय के ऊपर सुल्तानपुर के कई थानों में हत्या, लूट, रंगदारी, जानलेवा हमला समेत 23 मुकदमे दर्ज हैं। 13 जुलाई को दोस्तपुर क्षेत्र में बैंक फ्रेंचाइजी में घुसकर की गई शुभम की हत्या व लूट में प्रशांत फरार चल रहा था। उस पर सुल्तानपुर में 50 हजार, अंबेडकरनगर तथा जौनपुर जिले में 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। जौनपुर और अंबेडकरनगर में प्रशांत पर कुल छह मुकदमे दर्ज हैं। कादीपुर कोतवाल शिव बालक ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ शातिर बदमाश प्रशांत पांडेय उर्फ कल्लू पंडित कादीपुर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर रहा है।