फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Electricity supply to 10 sub-stations will remain closed for two and a half hours on 16th

Sultanpur News: 16 को ढाई घंटे बंद रहेगी 10 उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति

Sat, 14 Dec 2024 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 14 Dec 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply to 10 sub-stations will remain closed for two and a half hours on 16th
डाबड़ा चौक के पास स्कूटी सवार महिला के गले से चेन झपट भागते बाइक सवार युवक।  संवाद 
हिसार। शहर में छीना-झपटी की वारदात लगातार बढ़ रही हैं। शुक्रवार शाम 5 बजे से आठ बजे के बीच बाइक सवार बदमाशों ने दो जगह से एक महिला और तीन मंगलामुखियों से सोने की चार चेन छीन लीं। डाबड़ा चौक के पास चावला नर्सिंग होम के पास शुक्रवार शाम करीब 5 बजे बाइक सवार दो युवक आए और सेक्टर 16-17 की रहने वाली सुखविंद्र कौर के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। बदमाशों की तस्वीर घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। वहीं, सेक्टर 1-4 के मोड़ पर शुक्रवार रात करीब 8 बजे दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने मंगलामुखियों से सोने की तीन चेन छीन ली। इस दौरान एक मंगलामुखी को चोट भी आई है। सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन

सेक्टर 16-17 की सुखविंद्र कौर ने बताया कि किसी काम से डीसी कॉलोनी की मार्केट में आई थी। काम निपटाकर वह स्कूटी पर घर जा रही थी। डाबड़ा चौक से पहले वाले कट पर चावला नर्सिंग होम के पास बाइक सवार दो बदमाश आए और गले से सोने की चेन झपट ली। महिला ने शोर मचाया लेकिन आरोपी फरार होने में कामयाब रहे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी खंगाले तो आरोपियों के चेहरे उसमें कैद मिले। इसके बाद अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

बदमाशों ने पहले डंडों से पीटा, फिर की छीना-झपटी
मंगलामुखी जाह्नवी ने बताया कि वह मोना व नागिन के साथ पैदल ही शुक्रवार रात करीब 8 बजे बारह क्वार्टर रोड से सेक्टर 1-4 से की ओर जा रही थी। सेक्टर 1-4 मोड पर दो बाइक पर पांच लोग आए। बाइक सवार नकाबापोश बदमाशों ने आते ही डंडों से हमला कर दिया। हमलावरों ने उनके कपड़े फाड़ दिए। नगीना ने बताया कि बदमाश उसके गले से सोने की एक चेन जबकि मोना के गले से सोने की दो चेन व पर्स छीन ले गए। बदमाशों ने उनको चोट भी मारी। इसके बाद वे अस्पताल पहुंची और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले सप्ताह तीन महिलाओं से झपटे थे पर्स
शहर में बदमाश बेखौफ वारदात कर रहे हैं। पिछले सप्ताह बाइक सवार दो युवक तीन महिलाओं से पर्स छीन ले गए थे। बदमाश एमसी काॅलोनी, कृष्णा नगर और सेक्टर-15 में महिलाओं के पर्स छीनकर ले गए थे। हालांकि पुलिस इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed