{"_id":"6787fe6a3efa3e5ce6042011","slug":"electricity-supply-stopped-for-16-hours-people-got-worried-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-125693-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: 16 घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति, लोग हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: 16 घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति, लोग हुए परेशान
Wed, 15 Jan 2025 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 15 Jan 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
बंधुआकलां (सुल्तानपुर)। असरोगा विद्युत उपकेंद्र का दाउदपुर फीडर मंगलवार रात अचानक बंद हो गया। बुधवार दोपहर तक फाल्ट खोजने के बाद हाईटेंशन लाइन में खराबी मिल सकी। खराबी को दूर करके बुधवार की शाम को बिजली आपूर्ति बहाल की गई। क्षेत्र के कई गांवों में करीब 16 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोग परेशान रहै।
दाउदपुर फीडर की बिजली मंगलवार रात एक बजे गुल हो गई। बुधवार सुबह विद्युत कर्मियों ने खराबी की तलाश शुरू की। दोपहर को हाईटेंशन लाइन में खराबी मिलने के बाद उसे दुरुस्त करते शाम हो गई। इस दौरान करीब 16 घंटे क्षेत्र के अलीगंज, ऊंचगांव , दाउदपुर ,खोखीपुर समेत दर्जनों गांवों की 10 हजार आबादी परेशान रही। लोगों के मोबाइल व इन्वर्टर डिस्चार्ज हो गए। सहायक अभियंता दिलीप ने बताया कि हाईटेंशन लाइन की खराबी दूर कर आपूर्ति बहाल कर दी गई।
40 लोगों का कनेक्शन काटा
कूरेभार (सुल्तानपुर)। विद्युत उपकेंद्र कूरेभार में बुधवार को आयोजित शिविर में बकायेदारों के पंजीकरण के बाद चेकिंग की गई। इसमें 40 उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा गया। खराब तीन मीटरों को बदलने हुए शिविर में छह लाख रुपये राजस्व जमा कराया गया। एसडीओ अभिषेक ने बताया कि 70 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन
44 उपकेंद्रों पर कराया गया पंजीकरण
सुल्तानपुर। एकमुश्त समाधान योजना के तहत बुधवार को दूसरे चरण के अंतिम दिन 44 उपकेंद्रों पर शिविर लगाया गया। विद्युत वितरण मंडल के अधीक्षण अभियंता अखिलेश सिंह ने बताया कि उपकेंद्रों पर करीब 546 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया। पंजीकरण कराने वालों से पहली किस्त जमा कराई गई। संवाद