{"_id":"680d3400eddfdff810095302","slug":"electricity-supply-remained-stalled-for-four-and-a-half-hours-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-131491-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: साढ़े चार घंटे बिजली आपूर्ति रही ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: साढ़े चार घंटे बिजली आपूर्ति रही ठप
Sun, 27 Apr 2025 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 27 Apr 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
लोलेपुर उपकेंद्र की लाइन पर मरम्मत कार्य करता कर्मी।
सुल्तानपुर। लोलेपुर उपकेंद्र के ईस्ट फीडर की हाईटेंशन लाइन की चपेट में एक पक्षी के आने से 25 गांवों की बिजली गुल हो गई। जिससे करीब साढ़े चार घंटे 30 हजार लोग गर्मी से परेशान रहे। इस दौरान लोगों को पानी की भी दिक्कतें झेलनी पड़ीं। शहर की आपूर्ति भी चरमराई रही।
पानी के लिए उपभोक्ता रहे परेशान
भदैंया (सुल्तानपुर)। शनिवार सुबह छह बजे रामपुर हनुमानगंज सहित 25 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। ऊर्जा निगम के कर्मचारियों की खोजबीन में धरौली के पास एक पक्षी तार से चिपका मिला। इसके बाद फॉल्ट ठीक करने का कार्य शुरू हुआ। करीब साढ़े 10 बजे आपूर्ति बहाल हुई। करीब 30 हजार लोग बिजली-पानी के लिए परेशान रहे। हरि प्रकाश, हरी, जितेंद्र, कुलदीप, जनेश्वर, विद्याकांत ने बताया कि सबमर्सिबल नहीं चलने से पानी की समस्या हुई। रवींद्र गुप्ता ने बताया कि आए दिन फॉल्ट से भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
लोलेपुर उपकेंद्र के अवर अभियंता आनंद जायसवाल ने बताया कि सुबह हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट आ गया था।