फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   election convecing

Sultanpur News: चुनाव प्रचार थमा, आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

Wed, 10 May 2023 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 10 May 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
election convecing
सुल्तानपुर। पांच नगर निकायों में 162 बूथों पर 11 मई को चुनाव के लिए बुधवार को पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए शहर समेत तीन स्थल बनाए गए हैं। मंगलवार को अधिकारियों ने रवानगी स्थल समेत केंद्रों का जायजा लेते हुए तैयारियों को परखा। इधर, शाम होते ही पांचों नगर निकाय में प्रचार का शोर थम गया। प्रचार समाप्त होते ही प्रत्याशियों ने जनसंपर्क में पूरी ताकत झोंक दी है।
विज्ञापन


दूसरे चरण में 11 मई को नगर पालिका समेत चार नगर पंचायतों दोस्तपुर, कादीपुर, कोइरीपुर व लंभुआ में कराए जाने वाले चुनाव के लिए 11 दिन से चला आ रहा प्रचार का शोर मंगलवार की शाम थम गया। अंतिम दिन भाजपा, सपा, कांग्रेस, बसपा व आम आदमी पार्टी प्रत्याशियों ने शहर में जुलूस निकाला। जुलूस निकाल कर प्रत्याशियों ने अपनी ताकत का अहसास कराया। प्रचार का शोर समाप्त होते ही अध्यक्ष व सभासद पद के प्रत्याशियों ने घर-घर जनसंपर्क में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।
विज्ञापन


शाम से शुरू हुआ प्रत्याशियों का जनसंपर्क बुधवार देर रात तक चलने की संभावना है। इसके साथ ही प्रत्याशियों की ओर से एजेंटों का बस्ता पहुंचाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। सभासद प्रत्याशियों ने मतदाता पर्ची का वितरण घर-घर शुरू कर दिया है। प्रशासन की ओर से मतदाताओं को घर-घर मतदाता पर्ची पहुंचाने का कार्य जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन स्थानों से रवाना की जाएंगी पोलिंग पार्टियां
नगर पालिका, नगर पंचायत कादीपुर, दोस्तपुर, कोइरीपुर व लंभुआ में 11 मई को पड़ने वाले वोट के लिए बुधवार को पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा। नगर पालिका परिषद के लिए पोलिंग पार्टियां शहर के राम नरेश त्रिपाठी सभागार से रवाना की जाएंगी। कादीपुर व दोस्तपुर नगर पंचायत की पोलिंग पार्टियां कादीपुर तहसील से रवाना की जाएगी। लंभुआ व कोइरीपुर नगर पंचायत के लिए पोलिंग पार्टियों का रवानगी स्थल लंभुआ में बनाया गया है। पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए तीन स्थलों पर टेबल लगाए गए हैं। आरओ, एआरओ व उप जिलाधिकारियों की देखरेख में पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा। इसके लिए मतदान कार्मिकों को सुबह बुलाया गया है।

बॉक्स
नगर निकायवार बनाए गए बूथ
पांच नगर निकाय में चुनाव के लिए 162 बूथ बनाए गए हैं। इसमें नगर पालिका में 104, दोस्तपुर में 15, कादीपुर में 10, कोइरीपुर में 10 और लंभुआ नगर पंचायत 23 बूथ बनाया गया है। पांचों निकायों में कुल 59 मतदान केंद्र बनाया गया है। इसमें नगर पालिका में 28, कादीपुर में पांच, दोस्तपुर में सात, कोइरीपुर में पांच व लंभुआ में 14 मतदान केंद्र बनाया गया है। पांचों निकायों में 59 मतदान केंद्र के 162 बूथों पर चुनाव के लिए बुधवार को पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा। रवानगी के समय पार्टियों को मतदाता पर्ची, वोटर लिस्ट, वैलेट पेपर समेत अन्य सामग्री दी जाएगी।


ड्यूटी का तीसरा रेंडमाइजेशन पूरा
पांच नगर निकाय में 11 मई को होने वाले मतदान के लिए मंगलवार को प्रेक्षक की देखरेख में मतदान कार्मिकों की ड्यूटी के लिए तीसरा रेंडमाइजेशन कराया गया। तीसरे रेंडमाइजेशन में मतदान कार्मिकों बूथों का आवंटन कर दिया गया। फिलहाल आवंटन गुप्त रखा गया है। बुधवार को पोलिंग पार्टियों की रवानगी के समय उन्हें बूथों की ड्यूटी दी जाएगी।



प्रशासन की तैयारियां पूरी
नगर निकाय चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियों के रवानगी की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आरओ, एआरओ व उपजिलाधिकारियों की देखरेख में पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा। जिले में निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए प्रशासन कटिबद्घ है। - जसजीत कौर, जिला निर्वाचन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed