{"_id":"675dc8db327814c3e20b9664","slug":"elderly-woman-dies-in-bull-attack-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-123857-2024-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सांड़ के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सांड़ के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत
Sat, 14 Dec 2024 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 14 Dec 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
धम्मौर (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र धम्मौर के उघरपुर गांव में शुक्रवार रात घर के बाहर निकलीं बुजुर्ग महिला पर सांड़ ने हमला कर दिया। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। परिजनों ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाने से मना कर दिया।
उघरपुर निवासी केवला देवी (80) शुक्रवार रात करीब आठ बजे घर से बाहर निकली थीं। इसी दौरान दरवाजे से गुजर रहे एक सांड़ ने उन पर हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हमले की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने गुस्साए सांड़ को किसी तरह मौके से भगाया।
मौत की जानकारी मिलने पर प्रभारी थानाध्यक्ष जमील अहमद घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि परिजनों के कहने पर पोस्टमार्टम नहीं करवाया गया है। सांड़ को पकड़ने की कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को भी जानकारी दे दी गई है।