फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Eight Mahakumbh special trains will go to Prayagraj today

Sultanpur News: आज प्रयागराज जाएंगी आठ महाकुंभ स्पेशल ट्रेनें

Tue, 28 Jan 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 28 Jan 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Eight Mahakumbh special trains will go to Prayagraj today
सुल्तानपुर। प्रयागराज संगम में मौनी अमावस्या पर बुधवार को होने वाले स्नान को देखते हुए रेलवे प्रशासन भी तैयारी में जुुटा है। मंगलवार को अयोध्या से प्रयागराज श्रद्धालुओं को ले जाने के लिए आठ स्पेशल ट्रेनेें चलाई जाएंगी। इन सभी ट्रेनों का स्टाॅपेज सुल्तानपुर स्टेशन पर होगा।
विज्ञापन

अयोध्या धाम जंक्शन से प्रयागराज के लिए पहली स्पेशल ट्रेन मंगलवार सुबह 5:15 बजे चलेगी। यह ट्रेन सुबह सात बजे सुल्तानपुर स्टेशन पर पहुंचेगी। अयोध्या कैंट से फाफामऊ तक जाने वाली दूसरी स्पेशल ट्रेन सुबह 6:15 बजे चलेगी। यह ट्रेन सुबह 7: 35 बजे सुल्तानपुर स्टेशन पर पहुंचेगी। अयोध्या धाम जंक्शन से सुबह 7:10 बजे फाफामऊ जंक्शन के लिए तीसरी कुुंभ स्पेशल ट्रेन चलेगी। यह ट्रेन सुबह 9:20 बजे सुल्तानपुर स्टेशन पर पहुंचेगी। अयोध्या धाम जंक्शन से प्रयाग जंक्शन के लिए चौथी कुंभ स्पेशल ट्रेन सुबह 10:10 बजे चलेगी। यह ट्रेन दोपहर 12:15 बजे सुल्तानपुर स्टेशन पर पहुंचेगी।
विज्ञापन

अयोध्या कैंट से प्रयाग जंक्शन के लिए पांचवीं स्पेशल ट्रेन दोपहर 12:20 बजे चलेगी। यह ट्रेन सुल्तानपुर स्टेशन पर दोपहर 2:05 बजे पहुंचेगी। अयोध्या धाम से प्रयाग जंक्शन के लिए छठवीं स्पेशल ट्रेन दोपहर 1:20 पर चलेगी। यह ट्रेन दोपहर 3:38 बजे सुल्तानपुर स्टेशन पर पहुंचेगी। अयोध्या कैंट से प्रयाग जंक्शन के लिए सातवीं स्पेशल ट्रेन दोपहर 3:45 बजे चलेगी। यह ट्रेन सुल्तानपुर स्टेशन पर शाम पांच बजे पहुंचेगी। अयोध्या कैंट से प्रयाग जंक्शन के लिए आठवीं स्पेशल ट्रेन शाम पांच बजे चलेगी। यह शाम 6:40 बजे सुल्तानपुर स्टेशन पर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा प्रयागराज संगम मेमू शाम छह बजे अयोध्या कैंट से चलेगी। यह ट्रेन 7:30 बजे सुल्तानपुर स्टेशन पर पहुंचेगी। स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना ने बताया कि यात्रियों की भीड़ को देखते हुए आरपीएफ व जीआरपी को भी मुस्तैद रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed