{"_id":"682cd3672d8a73139f0d899c","slug":"e-rickshaws-will-run-on-fixed-routes-names-are-being-written-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-133332-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: तय रूट पर चलेंगे ई रिक्शे, लिखे जा रहे नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: तय रूट पर चलेंगे ई रिक्शे, लिखे जा रहे नाम
Wed, 21 May 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 21 May 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
बस स्टेशन के निकट ई रिक्शे पर नाम व मोबाइल नंबर लिखवाते ट्रैफिक पुलिस कर्मी।
सुल्तानपुर। शहर में जाम की समस्या को देखते हुए यातायात पुलिस ने ई-रिक्शों के रूट तय कर दिए हैं। ई रिक्शों के सत्यापन के साथ उन पर चालक के नाम व मोबाइल नंबर लिखे जा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को अभियान के तहत ई रिक्शों के अभिलेखों का सत्यापन कर चालकों के नाम व नंबर लिखवाए गए।
शहर में बेहतर यातायात व्यवस्था के लिए ट्रैफिक पुलिस की ओर से नई मुहिम चलाई गई है। ई रिक्शों के सत्यापन का कार्य यातायात पुलिस कर रही है। इसके तहत ई रिक्शों के पंजीयन, इंश्योरेंस, वाहन चालक का लाइसेंस व अन्य जरूरी जांच शुरू कर दी गई है। यातायात पुलिस के मुताबिक, जिन ई रिक्शा के सत्यापन में उनके समस्त प्रपत्र सही पाए जा रहे हैं, उनको उनकी सुविधा अनुसार उनके निवास और पते के मुताबिक रूट का आवंटन किया जा रहा है।
मुख्य रूप से शहर में चार रूटों का निर्धारण किया गया है। जिसका केंद्र बिंदु स्थानीय शहर का रोडवेज बस अड्डा है। यहां से करौंदिया की तरफ रूट नंबर एक, रोडवेज से अमहट की तरफ रूट नंबर दो, इसी प्रकार रोडवेज से गोलाघाट की तरफ जाने वाले वाहन को रूट नंबर चार व रोडवेज से पयागीपुर की तरफ चलने वाले ई रिक्शा को रूट नंबर तीन आवंटित किया जा रहा है। लोगों की सुविधा के लिए ई रिक्शा चालकों के नाम व मोबाइल नंबर आगे शीशे के नीचे लिखवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
यातायात प्रभारी राम निरंजन ने बताया कि दो दिनों में 30 से अधिक ई रिक्शाें को विभागीय अभिलेखों में दर्ज कर उन पर चालक के नाम व नंबर लिखवा दिए गए हैं। अन्य ई रिक्शों को भी इसी व्यवस्था के तहत चलवाया जाएगा। जिससे व्यस्ततम क्षेत्रों में जाम की समस्या नहीं होगी।