{"_id":"68d44519ac450066330c6a5c","slug":"durga-puja-festival-five-pilgrimage-sites-will-be-visited-in-the-cave-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-141450-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्गा पूजा महोत्सव : गुफा में पांच तीर्थस्थलों के होंगे दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्गा पूजा महोत्सव : गुफा में पांच तीर्थस्थलों के होंगे दर्शन
Thu, 25 Sep 2025 02:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 25 Sep 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
शहर के बाटागली में श्री पार्वती माता पूजा समिति की बन रही गुफा।
सुल्तानपुर। दुर्गा पूजा महोत्सव में श्रद्धालुओं को एक ही जगह पर पांच तीर्थस्थलों के दर्शन करने का अवसर मिलेगा। शहर के बाटा गली में श्री पार्वती माता पूजा समिति की ओर से गुफा का निर्माण कराया जा रहा है। गुफा के अंदर जगन्नाथ धाम, बद्रीनाथ धाम, द्वारिकाधीश, सेतुबंधु रामेश्वरम और केदारनाथ धाम की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। गुफा के निर्माण में कारीगर दिन-रात काम कर रहे हैं।
शहर के बाटागली में संस्थापक विंदेश्वरी प्रसाद कसौधन ने 1976 में श्री पार्वती माता पूजा समिति की स्थापना की थी। वर्ष 2001 से हर बार गुफा का निर्माण किया जाता रहा है। पहली बार गुफा में बाबा अमरनाथ की प्रतिमा स्थापित की गई थी। वर्ष 2022 में तिरुपति बालाजी, 2023 में महाकालेश्वर और 2024 में पशुपति नाथ भगवान की प्रतिमा स्थापित की गई थी। इस बार गुफा में जगन्नाथ, बद्रीनाथ, द्वारिकाधीश, सेतुबंधु रामेश्वरम और केदारनाथ धाम की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। श्री पार्वती माता पूजा समिति की 20 साल से जिम्मेदारी निभा रहे दयाशंकर गुप्ता ने बताया कि गुफा का निर्माण कार्य कारीगर श्रीराम की देखरेख में किया जा रहा है। इनके साथ पांच लोग दिन-रात काम में जुटे हैं।
समिति के ये पदाधिकारी निभा रहे जिम्मेदारी
श्री पार्वती माता पूजा समिति में सत्य नारायण कसौधन महामंत्री के पद पर कार्यरत हैं। अंजनी कसौधन, मुकेश मिश्र और सत्यम कसौधन उपाध्यक्ष पद पर हैं। साथ ही कई सदस्य भी हैं। सभी पदाधिकारी अध्यक्ष के नेतृत्व में अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। यहां पर गुफा में स्थापित होने वाली प्रतिमाओं का दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं को लाइन में खड़े होकर इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
कतार लगवाकर श्रद्धालुओं को कराएंगे दर्शन
श्री पार्वती माता पार्वती माता पूजा समिति के अध्यक्ष दयाशंकर गुप्ता ने बताया कि सप्तमी के दिन नेत्र पूजन किया जाएगा। इसी के साथ दर्शन पूजन के लिए गुफा के द्वार श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। गुफा के अंदर लाइन से एक-एक श्रद्धालु आगे बढ़ते हुए पांच तीर्थ स्थलों का दर्शन कर सकेंगे।