Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Durga Puja crisis ended due to intervention of BJP District President

Sultanpur News: भाजपा जिलाध्यक्ष के हस्तक्षेप से खत्म हुआ दुर्गा पूजा संकट

Fri, 26 Sep 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 26 Sep 2025 12:41 AM IST
सार

लंभुआ में दुर्गापूजा आयोजकों और प्रशासन के बीच असमंजस की स्थिति बनी थी। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी के हस्तक्षेप से आयोजकों की नाराजगी दूर हुई और वे महोत्सव मनाने को राजी हो गए।

विज्ञापन
Durga Puja crisis ended due to intervention of BJP District President

विस्तार

लंभुआ। पिछले 24 घंटे से दुर्गापूजा आयोजन को लेकर चल रही असमंजस की स्थिति साफ हुई है। खुद भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने प्रकरण में हस्तक्षेप करके पंडाल आयोजकों की नाराजगी दूर करने का प्रयास किया है। इसके बाद पंडाल आयोजक हर्षोल्लास के साथ महोत्सव मनाने पर राजी हुए हैं।
विज्ञापन


लंभुआ नगर क्षेत्र की घनी आबादी में 22 दुर्गापूजा पंडाल लगाए जाते हैं। इस बार भी सभी पंडाल आयोजकों ने अपने क्षेत्र में माता रानी की मूर्तियां स्थापित करके महोत्सव को भव्य रूप प्रदान किया है। आयोजकों का आरोप था कि उन पर उत्पीड़नात्मक कार्रवाई का भय दिखाकर तमाम नियम लागू करने के लिए जबरन राजी किया जा रहा था। बुधवार रात पंडाल आयोजकों की एक बड़ी बैठक हुई, जिसमें तय किया गया था कि बृहस्पतिवार को पंडाल आयोजक कपाट बंद रखेंगे। इस दौरान 15 समितियों के पदाधिकारियों ने इस्तीफा देकर आयोजन से खुद को बाहर कर लिया।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश सिंह अंगद और व्यापारी नेता रवींद्र त्रिपाठी ने भी उपजिलाधिकारी के कार्यालय में पहुंच कर महोत्सव को संपन्न कराने के लिए पंडाल आयोजकों को बुलवाया। उधर, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने जिलाधिकारी कुमार हर्ष से बात की। पंडाल आयोजकों ने बताया कि जिलाध्यक्ष ने आश्वस्त किया है कि किसी भी व्यापारी पर कोई उत्पीड़नात्मक कार्रवाई नहीं होने दी जाएगी। शुक्रवार को जिलाध्यक्ष खुद लंभुआ में पंडाल आयोजकों से मिलकर उनकी समस्या को सुलझाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed