{"_id":"5d9e15978ebc3e93bf3bcdd5","slug":"drm-was-upset-after-seeing-dirt-on-the-platform-sultanpur-news-lko48592158","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लेटफार्म पर गंदगी देखकर बिफरे डीआरएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लेटफार्म पर गंदगी देखकर बिफरे डीआरएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। लखनऊ रेल मंडल के डीआरएम ने बुधवार को स्पेशल ट्रेन से स्थानीय स्टेशन पहुंचे। प्लेटफार्म नंबर चार के बाहर गंदगी देखकर डीआरएम ने स्थानीय रेल अधिकारियों को फटकार लगाई।
रेलवे अस्पताल के निरीक्षण में चिकित्सक को ड्रेस में नहीं देखकर उनकी क्लास ली। इस दौरान यूआरएमयू की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर डीआरएम को ज्ञापन दिया गया।
डीआरएम ने सभी मांगों के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। इसके पहले उन्होंने स्थानीय स्टेशन से श्रीकृष्णा नगर रेलवे स्टेशन के बीच रेलपथ का निरीक्षण किया। उन्होंने सिग्नल, ट्रैक समेत परिचालन से जुड़ी अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
बुधवार को लखनऊ रेल मंडल के डीआरएम संजय त्रिपाठी अपनी टीम के साथ स्पेशल ट्रेन से स्थानीय स्टेशन पहुंचे। लखनऊ से आते समय डीआरएम ने रास्ते में रेल पथ का विंडो इंस्पेक्शन किया।
यहां से वे सीधे श्रीकृष्णानगर स्टेशन के लिए रवाना हो गए। श्रीकृष्णानगर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद डीआरएम कोइरीपुर रेलवे स्टेशन पर रुके। कोइरीपुर रेलवे स्टेशन पर शीतल पेयजल की मशीन बंद पड़ी मिली।
इस पर स्थानीय स्टेशन अधीक्षक को व्यवस्था में सुधार लाने का निर्देश दिया। कोइरीपुर रेलवे स्टेशन से दोपहर बाद डीआरएम दोबारा स्थानीय स्टेशन यार्ड पहुंचे। स्टेशन यार्ड पहुंचने के बाद उन्होंने वॉशिंग लाइन, पावर केबिन व माल गोदाम पर रैक की व्यवस्था के बारे में मौके पर जाकर जानकारी ली।
वहां से लौटने के बाद प्लेटफार्म नंबर चार के बाहर गंदगी देखकर डीआरएम भड़क गए। उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को तत्काल सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। वहां से वे रेलवे अस्पताल पहुंचे।
स्थानीय स्तर पर एक चिकित्सक की तैनाती और उनके गैर हाजिर रहने के बारे में कई लोगों ने शिकायत की। मौजूद चिकित्सक को ड्यूटी ड्रेस में नहीं देखकर डीआरएम ने उन्हें भी फटकार लगाई।
डीआरएम संजय त्रिपाठी ने स्वीकार किया कि स्थानीय चिकित्सालय में कर्मचारियों के इऱ्लाज के लिए नियमित चिकित्सक नहीं होने की वजह से दिक्कतें हो रही हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही व्यवस्था में सुधार किया जाएगा।