फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Dr. Shakti Singh became the chairman of the district history compilation committee

Sultanpur News: जनपदीय इतिहास संकलन समिति के अध्यक्ष बने डॉ. शक्ति सिंह

Tue, 24 Feb 2026 11:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Dr. Shakti Singh became the chairman of the district history compilation committee
सुल्तानपुर। कमला नेहरू संस्थान में मंगलवार को जनपदीय इतिहास संकलन समिति की कार्यकारिणी की बैठक हुई। अध्यक्षता संस्थान के बोर्ड ऑफ गवर्नेंस अध्यक्ष प्रो. राधेश्याम सिंह ने की।
विज्ञापन

बैठक में संस्थान के प्राचार्य डॉ. शक्ति सिंह को जनपदीय इतिहास संकलन समिति कार्यकारिणी का अध्यक्ष और डॉ. सतीश सिंह को महासचिव चुना गया। डॉ. समीर पांडेय उपाध्यक्ष और अखिलेश कुमार यादव को युवा इतिहासकार परिषद प्रमुख चुना गया। बैठक में डॉ. सतीश सिंह ने इतिहास संकलन समिति के कार्य और उद्देश्यों पर चर्चा की। संबोधन में प्रो. राधेश्याम सिंह ने कहा कि इतिहास बोध मानव जीवन में अस्तित्व बोध जागृत करता है। प्रो. शैलेंद्र प्रताप सिंह ने नई कार्यकारिणी को जनपद स्तर के ऐतिहासिक तथ्यों को संकलित करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में संस्थान प्राचार्य डॉ. शक्ति सिंह ने सबका आभार व्यक्त किया। इस मौके पर डॉ. हरेंद्र सिंह, डॉ. सुधांशु प्रताप सिंह, डॉ. मो. शकील, डॉ.आलोक कुमार वर्मा, डॉ. प्रभात श्रीवास्तव,डॉ. भूपेंद्र सिंह, डॉ सुशील मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed