{"_id":"680fc9b5fd197552e80dbbc6","slug":"dr-radha-krishna-became-the-president-mahesh-became-the-general-secretary-of-the-council-sultanpur-news-c-103-1-slp1004-131615-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: डॉ. राधा कृष्ण अध्यक्ष, महेश बने परिषद के महामंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: डॉ. राधा कृष्ण अध्यक्ष, महेश बने परिषद के महामंत्री
Tue, 29 Apr 2025 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 29 Apr 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद की जनपदीय कार्यकारिणी का गठन सोमवार को किया गया। जिलाध्यक्ष पीआर इंटर कॉलेज सेमरी के प्रधानाचार्य डॉ. राधा कृष्ण मिश्र को मनोनीत किया गया। जिला महामंत्री की जिम्मेदारी एमजीएस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य महेश सिंह को दी गई। दोनों का प्रस्ताव हरेंद्र कुमार राय ने रखा, जिसे सर्व सम्मति से सदस्यों ने स्वीकार किया।
श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान के प्रधानाचार्य डॉ. आशुतोष सिंह को परिषद का कार्यकारी अध्यक्ष, मर्यादी देवी इंटर कॉलेज बरौंसा के प्रधानाचार्य मनोज कुमार मिश्र कोषाध्यक्ष, डॉ. तारा सिंह, डॉ. अरविंद कुमार सिंह, रामगोपाल सिंह, एशा श्री, विजय शंकर शुक्ल को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
इसके अलावा तीर्थराज सिंह को संयुक्त मंत्री, अमिताभ द्विवेदी मीडिया प्रभारी, डॉ. प्रेमनाथ सिंह संगठन मंत्री चुने गए। राजवीर सिंह, रघुनायक द्विवेदी, प्रवेश कुमार यादव, राकेश मणि पांडेय व रामजीत को भी कार्यकारिणी में स्थान दिया गया है।
विज्ञापन
नई कार्यकारिणी के गठन पर उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. आरपी सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में परिषद के संरक्षक डॉ. वेद प्रकाश आर्य, भानु प्रताप पांडेय, मंडलीय अध्यक्ष राधेश्याम तिवारी, मंडलीय महामंत्री अजय श्रीवास्तव, पूर्व जिला मंत्री डॉ. गुलाब सिंह, रामरती इंटर कॉलेज के प्रबंधक भूपेंद्र नाथ वर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।