{"_id":"6931cbc5140418c82b0633a6","slug":"dostpur-surapur-road-will-be-widened-with-an-investment-of-rs-1382-crore-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-145673-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: दोस्तपुर-सूरापुर मार्ग 13.82 करोड़ से होगा चौड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: दोस्तपुर-सूरापुर मार्ग 13.82 करोड़ से होगा चौड़ा
Thu, 04 Dec 2025 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 04 Dec 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
. दोस्तपुर-सूरापुर मार्ग।
दोस्तपुर। दोस्तपुर से सूरापुर तक संपर्क मार्ग को सात मीटर चौड़ा किया जाएगा। इसके लिए शासन ने पहली किस्त के रूप में 13.82 करोड़ रुपये पीडब्ल्यूडी को आवंटित कर दिया है। मार्ग चौड़ा होने से विजेथुआ धाम जाने वाले लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
कादीपुर विधायक की पहल व पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के प्रस्ताव पर सड़क को चौड़ा करने की स्वीकृति मिली। विधायक के निजी प्रतिनिधि आरपी गौतम ने बृहस्पतिवार को बताया कि यह मार्ग करीब साढ़े तीन मीटर चौड़ा है। पहली किस्त में 13.82 करोड़ रुपये मिलने से सड़क का निर्माण कार्य जल्द शुरू कराया जा सकेगा। दोस्तपुर से सूरापुर तक सड़क की कुल लंबाई 17.200 किलोमीटर है।
मार्ग के लिए शासन ने कुल 69.12 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय लक्ष्मी शुक्ला, रवि शंकर पाठक, व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय सोनी, देवेश तिवारी, अंजू मिश्र, सुशील मिश्र ने खुशी जताई है। सहायक अभियंता चित्रा वर्मा ने बताया कि मार्ग का निर्माण जल्द शुरू कराया जाएगा।