फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Door-to-door search for TB patients

Sultanpur News: घर-घर जाकर टीबी रोगियों की खोज

Fri, 03 Jan 2025 12:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Door-to-door search for TB patients
कुड़वार (सुल्तानपुर)। सात दिसंबर से 24 मार्च 2025 तक टीबी रोगियों की खोज के लिए 100 दिन का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। स्वास्थ्यकर्मियों के अलावा 27 निक्षय मित्रों को लगाया गया है। रोजाना करीब 3164 लोगों की स्क्रीनिंग हो रही है। अभी तक नौ लोगों में टीबी के लक्षण मिले हैं। अस्पतालों में इसके लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को कुड़वार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर टीबी मुक्त अभियान को सफल बनाने के लिए जन जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। लोगों को टीबी रोग के लक्षण और उपचार की जानकारियां दी गई। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वेदांत ने कहा कि टीबी से ग्रसित लोगों को चिन्हित करने के लिए घर-घर संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में डाॅ. आसिफ, सबा खान, देवभीम, शालिनी त्यागी, प्रवीन सिंह सहित डेढ़ दर्जन लोगों की टीम माॅनीटरिंग में लगी है। अस्पताल आने वाले मरीजों की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed