फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Door-to-door garbage collection contract canceled

Sultanpur News: लंभुआ में घर-घर कूड़ा कलेक्शन का अनुबंध रद

Sun, 20 Aug 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 20 Aug 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Door-to-door garbage collection contract canceled
लंभुआ (सुलतानपुर)। नगर पंचायत क्षेत्र में उपभोक्ता शुल्क पर आधारित घर-घर कूड़ा कलेक्शन योजना डेढ़ माह में ही फ्लॉप हो गई। अनुबंधित संस्था के शुल्क वसूली को लेकर हुई शिकायत के बाद नगर पंचायत ने इस अनुबंध को निरस्त कर दिया है। अब नागरिकों को कूड़ा निस्तारण के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा।
विज्ञापन



शासन ने लंभुआ नगर पंचायत में भी कूड़ा निष्पादन के लिए यूजर चार्ज (उपभोक्ता शुल्क) के आधार पर अनुबंध के निर्देश दिए हैं। छह जुलाई को लखनऊ की एके इंटरप्राइजेज के साथ स्थानीय नगर पंचायत ने डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए अनुबंध किया था।
विज्ञापन



अनुबंधित संस्था के कर्मचारियों ने मुख्य बाजार में मौजूद घर-दुकान को सूचीबद्ध करते हुए उनसे प्रतिमाह शुल्क वसूलना शुरू किया तो नगर पंचायत के लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। स्थानीय सोशल साइट पर यूजर चार्ज को लेकर भी सवाल उठने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



नगर पंचायत में जोड़े गए गांव व कुछ मुहल्लों से कोई शुल्क न वसूलने का मामला भी उठा। नगर पंचायत के लोगों ने नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह व ईओ अमित कुमार सिंह से इसकी शिकायत की। शिकायत पर नगर पंचायत ने शुल्क वसूली के अनुबंध को निरस्त कर दिया है। अधिशाषी अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि अब कूड़ा कलेक्शन का कोई शुल्क नहीं वसूना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed