{"_id":"5e94884a8ebc3e78b62309e0","slug":"dm-got-angry-after-seeing-the-crowd-outside-the-bank-sultanpur-news-lko5175532151","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में जनधन का रुपया निकालने के लिए जुटी भीड़ 15-56-53","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक में जनधन का रुपया निकालने के लिए जुटी भीड़ 15-56-53
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लॉकडाउन के दौरान बैंकों में भीड़ जुटी देख मंगलवार को डीएम भड़क गईं। डीएम ने मैनेजर को फटकार लगाते हुए भीड़ को वापस घर भेजने का निर्देश दिया है। साथ ही धनराशि की निकासी के लिए सोशल डिस्टेंसिंग समेत अन्य व्यवस्था देने का निर्देश दिया।
प्रधानमंत्री जनधन समेत अन्य योजनाओं की भेजी गई धनराशि खाते में पहुंचते ही मंगलवार को निकासी के लिए शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों के बैंकों में लाभार्थियों की भीड़ जुट गई। शहर के बस स्टेशन से गुजर रही डीएम सी. इंदुमती इलाहाबाद बैंक में जुटी भीड़ देखकर उधर मुड़ गईं। बैंक में सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन देख डीएम भड़क गईं।
डीएम ने अव्यवस्था पर शाखा प्रबंधक एनके वर्मा को कड़ी फटकार लगाई। साथ ही भीड़ को घर वापस जाने के लिए समझाया। इलाहाबाद बैंक शाखा प्रबंधक से डीएम ने स्पष्टीकरण भी मांगा है। इसके बाद उन्होंने विजया बैंक शाखा का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विजया बैंक में भीड़ नहीं मिलने पर उन्होंने संतोष जताया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने बैंक में आने वालों के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराने का निर्देश बैंकों को दिया है। उन्होंने खाताधारकों को समझाया। इस दौरान सड़क से गुजर रहे एक बाइक सवार को भी डीएम ने समझाया। सड़क पर भीड़ को देखकर डीएम ने उपजिलाधिकारी सदर व सीओ सिटी को चेकिंग व कार्रवाई का निर्देश दिया है। साथ ही बैंकों पर भी निगाह रखने को कहा है।