फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   DM asked for report of vehicle tender

डीएम ने मांगी वाहन टेंडर के मामले में रिपोर्ट

Sun, 28 Feb 2021 10:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
DM asked for report of vehicle tender
सुल्तानपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अगले वित्तीय वर्ष में 41 वाहनों को संबंद्घ करने के लिए मांगे गए टेंडर में गड़बड़ी करने का आरोप लगा है। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने विभाग से आख्या मांगी है।
विज्ञापन

अगले वित्तीय वर्ष में विभाग से एसयूवी वाहन संबद्घ करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से जेम पोर्टल पर आमंत्रित किए गए टेंडर में कुछ फर्मों ने गड़बड़ी का आरोप लगाया है। लखनऊ के पूरबगांव चिनहट की फर्म कान्हा ट्रैवेल्स व आस्था टूर एंड ट्रैवेल्स ने डीएम से प्रकरण की शिकायत की है।
विज्ञापन

शिकायत में दोनों फर्मों ने स्वास्थ्य विभाग पर 41 वाहनों का करीब पौने चार करोड़ का टेंडर 13 फरवरी को सेकेंड सटरडे यानि की छुट्टी के दिन शनिवार को रात साढ़े नौ बजे तकनीकी बिड खोलने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही चहेती फर्म को टेंडर देने के लिए आमंत्रित निविदा में सिर्फ अयोध्या मंडल के फर्मों के हिस्सा लेने की शर्त रखने का आरोप मढ़ा है। फर्मों ने मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री व डीएम से गड़बड़ी की शिकायत की है। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने स्वास्थ्य विभाग से पत्रावली के साथ रिपोर्ट मांगी है। जिलाधिकारी का कहना है कि गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed