{"_id":"6a5288f82d8d52a78f03cc64","slug":"district-to-host-divisional-sports-competitions-dates-announced-sultanpur-news-c-13-1-lko1084-1823782-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: मंडल की खेल प्रतियोगिताओं की मेजबानी करेगा जिला, तिथियां जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: मंडल की खेल प्रतियोगिताओं की मेजबानी करेगा जिला, तिथियां जारी
Sat, 11 Jul 2026 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 11 Jul 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। विद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिताओं की तिथियां जारी हो गई हैं। आगामी 13 जुलाई से पांच नवंबर तक जिले के अलग-अलग विद्यालयों में ये प्रतियोगिताएं होंगी। इस बार अयोध्या मंडल के माध्यमिक विद्यालयों की सात प्रमुख प्रतियोगिताओं की मेजबानी सुल्तानपुर करेगा।
मंडलीय स्तर पर हॉकी, टेबल टेनिस, क्रिकेट, फुटबॉल, जूडो और एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं के आयोजन की जिम्मेदारी जिले को सौंपी गई है। जिले में होने वाली इन प्रतियोगिताओं में नेहरू हॉकी अंडर-15 और अंडर-17 बालक वर्ग, टेबल टेनिस सब जूनियर, जूनियर और सीनियर बालक वर्ग, क्रिकेट जूनियर बालक वर्ग, फुटबॉल अंडर-17 बालक-बालिका वर्ग, जूडो के तीनों वर्गों में बालक-बालिका वर्ग की प्रतियोगिताएं और एथलेटिक्स की सब जूनियर, जूनियर व सीनियर वर्ग की प्रतियोगिताएं शामिल हैं।
जिले के महात्मा गांधी स्मारक इंटर कॉलेज सुल्तानपुर, हाजी मो. हनीफ इंटर कॉलेज लोलेपुर, श्री हनुमत इंटर कॉलेज धम्मौर, राजकीय इंटर कॉलेज सुल्तानपुर, रानी महेंद्र कुमार सरदार वल्लभ भाई इंटर कॉलेज दियरा, मधुसूदन विद्यालय इंटर कॉलेज सुल्तानपुर, केश कुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सुल्तानपुर, सर्वोदय इंटर कॉलेज लंभुआ, रामकली बालिका इंटर कॉलेज सुल्तानपुर, बीपी इंटर कॉलेज कुड़वार, श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान, रामरती इंटर कॉलेज द्वारिकागंज, पब्लिक इंटर कॉलेज चौकिया को अलग-अलग तिथियों में प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक सूर्यप्रकाश सिंह ने बताया कि अब तक सात जुलाई से जनपद स्तरीय सब जूनियर और जूनियर वर्ग छात्र नेहरू हॉकी प्रतियोगिता शुरू हो चुकी है। इसके बाद 13 जुलाई के बाद से प्रतियोगिताएं निर्धारित तिथियों पर होंगी।
विज्ञापन
इन मंडलीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी करेगा जिला
नेहरू कप हॉकी ही नहीं जिले में मंडल स्तर पर सुब्रतो कप के अलावा जूनियर व सब जूनियर बालक-बालिका वर्ग की तैराकी, जूडो और एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन होगा।