{"_id":"682a30526a0a6e93d805a74c","slug":"district-president-taught-the-lesson-of-discipline-in-the-teachers-union-meeting-sultanpur-news-c-103-1-lu11010-133220-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: शिक्षक संघ की बैठक में जिलाध्यक्ष ने पढ़ाया अनुशासन का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: शिक्षक संघ की बैठक में जिलाध्यक्ष ने पढ़ाया अनुशासन का पाठ
Mon, 19 May 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 19 May 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष दिनेश उपाध्याय।-
सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी की पहली बैठक रविवार को सिरवारा रोड स्थित अध्यापक भवन में हुई। जिसमें जिलाध्यक्ष दिनेश उपाध्याय ने पदाधिकारियों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। और कहा कि पदाधिकारी अनु्शासन में रहकर शिक्षकों के लिए काम करें।
बैठक की शुरुआत मां सरस्वती की आराधना से हुई। जिलामंत्री राम आशीष मौर्य ने संगठन के आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत की। जिले की संगठनात्मक स्थिति, शिक्षकों की समस्याओं, उनके समाधान पर चर्चा की। उपाध्यक्ष रमेश तिवारी ने ओपीएस धारी शिक्षकों के लेजर और लेखा पर्ची से संबंधित वित्त एवं लेखाधिकारी से हुई वार्ता के बारे में बताया। कोषाध्यक्ष विनय प्रजापति ने चयन वेतनमान की दिक्कतों को विस्तार से सामने रखा, जिस पर सभी पदाधिकारियों ने सहमति जताई।
उपाध्यक्ष राधेश्याम मौर्य ने संगठन र कुछ मुद्दों पर कठोर निर्णय लेने की आवश्यकता पर बल दिया और सभी को एकजुट होकर संगठन के हित में सोचने की सलाह दी। उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा ने शिक्षकों की समस्याओं को 15 दिनों में बीएसए से वार्ता कर समाधान कराने पर जोर दिया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम अनुज यादव ने कहा कि यह पहली बैठक सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
विज्ञापन
इस मौके पर शमीम अहमद, अलका पांडेय, चंद्रपाल राजभर, धर्मेंद्र तिवारी, फिरोज अहमद, अरुण सिंह, राहुल मिश्र, श्रीपाल यादव, कृष्ण चंद्र मिश्र, शिवकुमार मौर्य समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।