फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   District players will show their strength in the state level competition

Sultanpur News: राज्य स्तरीय में प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे जिले के खिलाड़ी

Tue, 17 Mar 2026 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 17 Mar 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
District players will show their strength in the state level competition
सुल्तानपुर। खेल निदेशालय की ओर से मैनपुरी में 18 से 20 मार्च के बीच आयोजित होने वाली ओपन स्टेट सीनियर पुरुष आमंत्रण वॉलीबॉल प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता के लिए कोच प्रदीप यादव के नेतृत्व में मंगलवार को टीम को रवाना किया गया।
विज्ञापन


कोच प्रदीप यादव ने बताया कि टीम में आदर्श पटेल, अथर्व सिंह, अर्णववीर, मो. अरमान हुसैन, मो. शाद, मो. उमेर, मो. कैफ, रोशन तसलीम, मो. आसिफ, दानिश अली, मो. फैजल खान, राशिद खान व फैजयार शामिल हैं। सभी खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के लिए कड़ा अभ्यास किया है और बेहतर प्रदर्शन को लेकर उत्साहित हैं।
विज्ञापन


क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार सोनकर ने टीम को शुभकामनाएं देते हुए अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई। जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव एसएन सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम शिरोमणि वर्मा, रविंद्र सिंह, रणधीर सिंह और दिनेश तिवारी समेत अन्य पदाधिकारियों व प्रशिक्षकों ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर बेहतर प्रदर्शन के लिए अपनी शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed