{"_id":"6584875f5170fecb20060474","slug":"dios-did-not-reach-office-sultanpur-news-c-103-1-slp1001-7088-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: डीआईओएस नहीं पहुंचे दफ्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: डीआईओएस नहीं पहुंचे दफ्तर
Fri, 22 Dec 2023 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 22 Dec 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। डीआईओएस कार्यालय पर तदर्थ शिक्षकों का धरना बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। शिक्षकों ने जमकर नारेबाजी की। साथ ही वेतन भुगतान न होने तक धरना देने की बात कही। दोपहर बाद डीआईओएस कार्यालय के बाहर से दो कर्मचारी धरना स्थल का मुआयना करते रहे। डीआईओएस तीन दिनों से कलेक्ट्रेट सभागार में डेरा जमाए हुए हैं।
धरना दे रहे तदर्थ शिक्षकों ने बताया कि बुधवार से ही कार्यालय का ताला खुला है लेकिन अफसर व कर्मचारी नदारद हैं। जिम्मेदार अफसर सरकार की नीतियों को असफल कर रहे हैं। वेतन भुगतान को लेकर डीआईओएस व लेखाकार ने पांच शिक्षकों का वेतन जारी कर इतिश्री कर ली है। हम सभी अपने अधिकार की लड़ाई लड़ रहे हैं।
इस दौरान शिक्षकों ने तदर्थ एकता जिंदाबाद व अभी तो अंगड़ाई है आगे और लड़ाई... जैसे नारे लगाए। वहीं डीआईओएस रविशंकर का कहना है कि डीएम ने खुद उच्चाधिकारियों से मार्गदर्शन लेकर वेतन भुगतान के लिए सीडीओ को अधिकृत किया है। जैसे ही निर्देश मिलेगा, शिक्षकों के वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
बाहर से माहौल भांपते रहे कर्मचारी
धरना दे रहे शिक्षकों की हर गतिविधि का जायजा जीआईसी मैदान में खड़े दो कर्मचारी लेते रहे। कार्यालय में प्रवेश करने पर उन्होंने बताया कि अभी माहौल ठीक नहीं है, इसलिए बाहर खड़े हैं। उन्होंने वेतन भुगतान के लिए डीआईओएस को कार्यालय आकर शिक्षकों से बात करने की नसीहत दी।