{"_id":"6afdf00cb350bf302f077b12","slug":"dgc-seeks-attachment-of-property-belonging-to-murder-convict-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-169633-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: डीजीसी ने की हत्याकांड के दोषी की संपत्ति कुर्क करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: डीजीसी ने की हत्याकांड के दोषी की संपत्ति कुर्क करने की मांग
Thu, 19 Nov 2026 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 19 Nov 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अधिवक्ता राधेश्याम यादव की करीब 26 साल पहले हुई हत्या के मामले में सुप्रीम कोर्ट से अपील खारिज होने के बाद जिला जज की अदालत में एनबीडब्ल्यू पर चल रहे दोषी रामआसरे यादव के खिलाफ बुधवार को सुनवाई चली। डीजीसी-क्रिमिनल ने दोषी को फरार घोषित करने एवं उसकी संपत्ति कुर्क करने की मांग की। जिला जज सुनील कुमार ने मामले में आदेश सुरक्षित कर लिया है।
कोतवाली देहात के बरुआ जगदीशपुर के रहने वाले गंगादीन यादव ने 22 अगस्त वर्ष 2000 की घटना बताते हुए स्थानीय थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वादी ने अपने चचेरे भाई अधिवक्ता राधेश्याम यादव की हत्या के मामले में गांव के ही आरोपी रामआसरे यादव व अखिलेश समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। सेशन कोर्ट ने 13 जुलाई वर्ष 2010 को हत्या के अपराध में रामआसरे व अखिलेश को उम्रकैद व 10 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई थी। (संवाद)