फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Devotees will take a dip of faith in Adi Ganga Gomti

Sultanpur News: आदि गंगा गोमती में आस्था की डुबकी लगाएंगे श्रद्धालु

Tue, 28 Jan 2025 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 28 Jan 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Devotees will take a dip of faith in Adi Ganga Gomti
सुल्तानपुर। मौनी अमावस्या पर्व पर बुधवार को स्नान के लिए शहर के सीताकुंड, बरौंसा में दियरा घाट व लंभुआ में धोपाप आदि स्थलों पर आदि गंगा गोमती के तटों पर श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाएंगे। गोमती मित्र मंडल की पहल पर नगर पालिका प्रशासन ने गोमती में जाने वाले नालों के पानी को बंद करा दिया है।
विज्ञापन

शहर के सीताकुंड स्थित आदि गंगा गोमती नदी में मौनी अमावस्या पर्व पर डुबकी लगाने के लिए जिले के कोने-कोने से श्रद्धालु आते हैं। सामाजिक संगठनों ने श्रद्धालुओं की सहायता के लिए शिविर लगाने की तैयारी कर रखी है। सीताकुंड क्षेत्र में गोमती तट से लेकर सिविल लाइन इलाके तक दशकों से मौनी अमावस्या पर मेला लगता चला आ रहा है। नगर पालिका की ओर से सीताकुंड धाम पर बैरिकेडिंग समेत अन्य इंतजाम किए जा रहे हैं। यहां पर कोई भी त्योहार हो, गोमती मित्र मंडल परिवार पहली पंक्ति में खड़ा रहता है। प्रदेश अध्यक्ष रुद प्रताप सिंह मदन और मीडिया प्रभारी रमेश माहेश्वरी बताते हैं कि गोमती नदी में नालों का पानी जाता था। इसे बंद कराने के लिए संयुक्त मोर्चा के बैनर तले ज्ञापन यात्रा तक निकाली गई थी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर नदी में नालों का पानी रोकने की मांग की गई थी। अब मौनी अमावस्या का स्नान श्रद्धालु गोमती के स्वच्छ जल से करेंगे। श्रद्धालुओं की सेवा के लिए गोमती मित्र मंडल के पदाधिकारी और सदस्य तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed