{"_id":"663536d54336bfadd205e864","slug":"despite-being-injured-86-year-old-retired-soldier-caught-two-robbers-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-112987-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: घायल होकर भी 86 वर्षीय सेवानिवृत्त फौजी ने दो लुटेरों को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: घायल होकर भी 86 वर्षीय सेवानिवृत्त फौजी ने दो लुटेरों को दबोचा
Sat, 04 May 2024 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 04 May 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
भदैैंया (सुल्तानपुर)। बैंक से 10 हजार रुपये निकालकर बैग में रखकर एक 86 वर्षीय बुजुर्ग कामतागंज बाजार पहुंचा। बाइक सवार दो युवा लुटेरों ने उसे आसान टारगेट समझा और बैग छीनने की कोशिश करने लगे। किंतु वह बुजुर्ग भारतीय सेना का सेवानिवृत्त फौजी निकला। लाख कोशिश कर भी लुटेरे उनसे बैग नहीं छीन पाए, उल्टा गिरकर चोट खा जाने के बावजूद सेवानिवृत्त फौजी ने उन्हें बाइक से गिरा लिया। यह देख लोगों ने लुटेरों को पीट दिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
कोतवाली देहात थाने के कामतागंज बाजार में शुक्रवार को करीब 11 बजे यह घटना गोरखा रेजीमेंट से सेवानिवृत्त सूबेदार रामचंद्र मिश्र निवासी तिवारीपुर भरथीपुर के साथ घटी। वह जिला मुख्यालय स्थित स्टेट बैंक से 10 हजार रुपये निकालकर टैक्सी से कामतागंज बाजार पहुंचे। यहां बाइक सवार दो लुटेरे उनके पीछे लग गए। जब वह कामतागंज से अपनी साइकिल लेकर घर जाने लगे और शंभूगंज रोड पर शराब के ठेके के पास पहुंचे, तभी लुटेरे उनका बैग छीनने लगे। रामचंद्र ने बैग नहीं छोड़ा और लुटेरों से भिड़ गए। इस दौरान वह साइकिल समेत गिर गए, जिससे उन्हें चोट भी लग गई। इसके बावजूद उन्हाेंने लुटेरों का हाथ नहीं छोड़ा, जिससे दोनों बाइक से नीचे गिर पड़े।
यह देख आसपास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे और लुटेरों की पिटाई कर दी। देखते ही देखते वहां भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो ग्रामीणों ने दोनों लुटेरों को उनके हवाले कर दिया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि बाइक सवार एक युवक धम्मौर निवासी संगम सोनी व दूसरा प्रतापगढ़ निवासी संजय सोनी है। दोनों रिश्तेदार हैं। यह दोनों बेहोशी की हालत में थे, इसलिए चोटिल फौजी के साथ इन्हें भी सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
तीन युद्ध में मिले थे चार मेडल
भारत-पाक के 1962 के युद्ध में शामिल सेवानिवृत्त सूबेदार रामचंद्र मिश्र का सम्मान छह महीने पूर्व अमृत सरोवर कार्यक्रम पर गोरखा रेजीमेंट ने किया था। उनको भारत-पाक युद्ध, चीन व बांग्लादेश युद्ध के समय उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए चार मेडल मिल चुके हैं। लोग उनकी इस दिलेरी की प्रशंसा कर रहे हैं।
मैंने युद्ध लड़े हैं, बदमाशों से नहीं डरता हूं
भदैंया। लुटेरों के हौसले पस्त कर देने वाले सेना के सेवानिवृत्त सूबेदार रामचंद्र मिश्र के पैरों में चोट लग गई है। इलाज के बाद शाम को वह अपने घर पहुंच गए। जब उनसे पूछा गया कि लुटेरों से उन्हें डर तो नहीं लगा तो उन्होंने कहा कि मैंने तीन युद्ध लड़े हैं। ऐसे छोटे-मोटे बदमाशों से नहीं डरता हूं। मुझे पूरा भरोसा था कि लुटेरे मेरा बैग नहीं छीन पाएंगे।
पुलिस घटना की जांच कर रही हैं। पकड़े गए युवक बेहोशी की हालत में हैं। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। दोनों युवकों से पूछताछ की कोशिश जारी है।
-सत्येंद्र कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली देहात