फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Dense fog and cold wave shook

3.5 डिग्री पहुंचा जिले का पारा, ठंड ने कंपाया

Sun, 20 Dec 2020 10:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 10:32 PM IST
विज्ञापन
Dense fog and cold wave shook
सुल्तानपुर। चार दिनों से चल रही पछुुआ से जिला शीतलहरी व भीषण ठंड के चपेट में आ गया है। गलन भरी हवाएं चलने से पारा लुढ़क कर साढ़े तीन डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। इसके साथ ही अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई है।
विज्ञापन

दिन व रात की भीषण ठंड से जनजीवन बेहाल हो गया है। तापमान में गिरावट से लोग ठंड से कांप उठे हैं। मौसम विभाग ने अभी और ठंड बढ़ने व कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। शनिवार की रात इस मौसम की अब तक सबसे सर्द रात दर्ज की गई है।
विज्ञापन

तीन दिनों से भीषण सर्दी का सामना कर रहे लोग शनिवार की रात ठंड से कांप उठे। दिन व रात में पछुआ चलने से जिले में शीतलहरी शुरू हो गई है। शीतलहर व गलन भरी पछुआ चलने से शनिवार की रात न्यूनतम पारा गिरकर साढ़े तीन डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात से शुरू हुआ कोहरा रविवार की सुबह 10 बजे तक कायम रहा। शीतलहरी के बीच कोहरा व पछुआ हवाएं चलने से रविवार को चौथे दिन भी लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। सुबह करीब 11 बजे कोहरा छंटने व धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिल सकी। रात और सुबह-शाम कड़ाके की ठंड से आम जनजीवन बेहाल रहा।
लोग हीटर, अलाव के सहारे सुबह तक बैठे रहे। चौथे दिन गलन जारी रहने से अधिकतम तापमान भी गिरकर साढ़े 17 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। शाम होते ही फिर गलन भरी ठंड शुरू हो गई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में आसमान में आंशिक बादल छाए रहने व कोहरा पड़ने की संभावना जताई है।

पछुआ हवा सामान्य गति से चलने का अनुमान लगाया गया है। आचार्य नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस व शनिवार की रात न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed