{"_id":"6339d6a9dc3370585553bb1f","slug":"dengue-sultanpur-news-lko651180395","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभासद समेत छह को डेंगू, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभासद समेत छह को डेंगू, अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
करौंदिया मोहल्ले में जांच करने पहुंची टीम।
- फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। डेंगू तेजी से फैल रहा है। रविवार को निरालानगर वार्ड के सभासद समेत छह नए मरीज पाए गए हैं। सभासद को निजी अस्पताल और पांच अन्य पीड़ितों को जिला अस्पताल के डेंगू वॉर्ड में भर्ती कराया गया है। डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए रविवार को सीएमओ की अगुवाई में स्वास्थ्य टीम करौंदिया वार्ड पहुंची और करीब तीन सौ लोगों की जांच की।
शहर के करौंदिया मोहल्ले में डेंगू से गत दिनों रामचंद्र और शनिवार को मालती की मौत होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। गत दिनों महिला थाने का एक सिपाही पॉजिटिव पाया गया था। करौंदिया से सटे निरालानगर वार्ड के सभासद सुधीर तिवारी भी डेंगू पॉजिटिव पाए गए। उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में परिजनों ने भर्ती कराया है। रविवार को जिला अस्पताल में एक साथ डेंगू पांच पीड़ित भर्ती किए गए हैं। इनमें सुषमा (50) पत्नी संतोष निवासी करौंदिया, सौरभ तिवारी (21) निवासी सरैया तिवारीपुर, इंद्रजीत (19) निवासी मुड़िलाडीह कादीपुर और दिनेश शुक्ला (46) निवासी शाहगढ़ मुंशीगंज, अमेठी और दिनेश की पत्नी ममता (42) शामिल हैं।
कई लोगों के डेंगू पीड़ित मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। एसीएमओ डॉ. लक्ष्मण सिंह ने बताया कि करौंदिया मोहल्ले में 60 वर्षीय रामचंद्र की डेंगू से मौत होने की बात कही जा रही है। जांच में रामंचद्र के डेंगू पॉजिटिव होने का रिकार्ड घरवालों से नहीं मिला। मालती के इलाज का परिवारीजनों जो पर्चा दिया उसमें हीमोग्लोविन की काफी कमी बताई गई। उसके पैरों में सूजन बात पता चली। मालती की मौत किसी और वजह से होना पाया गया है।
विज्ञापन
सीएमओ के साथ स्वास्थ्य टीम ने करौंदिया में लगाया कैंप
दो लोगों की डेंगू से मौत होने के बाद रविवार को सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी, एसीएमओ डॉ. लक्ष्मण सिंह के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम करौंदिया वार्ड में पहुंची। चिकित्सकों ने मोहल्ले के ऐसे लोगों की जांच की जिन्हें कई दिन से बुखार आ रहा था। टीम ने शाम तक 292 लोगों की जांच की है। मलेरिया और फाइलेरिया विभाग ने एंटी लार्वा दवा का छिड़काव किया।