फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Demonstration of Congressmen regarding the statue of Swami Vivekananda

Sultanpur News: स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा को लेकर कांग्रेसियों का प्रदर्शन

Tue, 28 Jan 2025 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 28 Jan 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of Congressmen regarding the statue of Swami Vivekananda
राजीव गांधी पार्क में धरना देते कांग्रेसी।
सुल्तानपुर। राजीव गांधी पार्क में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा स्थापित करने का विवाद थमने का नाम नही ले रहा। कांग्रेस ने बृहस्पतिवार रात में प्रतिमा स्थापित करने को विवेकानंद का अपमान बताया। सोमवार को विरोध में धरना-प्रदर्शन किया और प्रतिमा को दूसरी जगह बड़े स्थान पर लगवाने की मांग करते हुए अतिरिक्त मजिस्ट्रेट विदुषी सिंह को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि पार्क में राजीव गांधी की 20 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित है। वहीं, स्वामी विवेकानंद की महज दो फीट की प्रतिमा रखी गई है, जो उचित नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रतिमा को बृहस्पतिवार को आधी रात में चुपके से क्रेन की मदद से स्थापित किया गया। विधि-विधान के बिना की गई स्थापना महान संत का अपमान है। कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर पहले ही डीएम और राज्यपाल को ज्ञापन सौंप चुकी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब तक प्रकरण का समाधान नहीं होता, तब तक विरोध-प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रदर्शन में सुब्रत सिंह सनी, मोहित तिवारी, राहुल त्रिपाठी, रणजीत सिंह सलूजा, हामिद राइन, अमोल बाजपेई, मीनू यदुवंशी, निकलेश सरोज, ओम प्रकाश दूबे समेत अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed