फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Demand for Restoration of Jannatul Baqi; Protest in Amhat

Sultanpur News: जन्नतुल बकी के जीर्णोद्धार की मांग, अमहट में प्रदर्शन

Sat, 28 Mar 2026 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 28 Mar 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Demand for Restoration of Jannatul Baqi; Protest in Amhat
 अमहट में निकले जुलूस में एसडीएम विपिन द्विवेदी को ज्ञापन देते हुसैनी ​शिया वेलफेयर एसोसिएशन के
सुल्तानपुर। हुसैनी शिया वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से शनिवार को जन्नतुल बकी में बने रौजों के पुनर्निर्माण की मांग पर अमहट में जुलूस निकाला गया। कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर करीब 2:30 बजे हुसैनिया नौतामीर अमहट में उलेमाओं की तकरीर से हुई। जिसमें जन्नतुल बकी की ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

प्रदर्शन जुलूस अमहट चौराहे से होते हुए हुसैनिया बख्शी खां तक पहुंचा। लोगों ने नारे लगाकर अपनी मांगों को उठाया। वक्ताओं ने कहा कि मदीना (सऊदी अरब) स्थित जन्नतुल बकी कब्रिस्तान में मौजूद इस्लामी हस्तियों के रौजों को 1926 में ध्वस्त कर दिया गया था। जिनका पुनर्निर्माण कराया जाना चाहिए। शाम 4:30 बजे प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम के प्रतिनिधि उपजिलाधिकारी सदर विपिन द्विवेदी को हुसैनी शिया वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष हैदर अब्बास खान ने सौंपा।
विज्ञापन

इस मौके पर मौलाना कल्बे हसनैन, मौलाना आसिफ नकवी, मौलाना तौसीफ हुसैन, मौलाना मोहम्मद जाफर खान, मौलाना कल्बे अब्बास, सैयद रिजवान हैदर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर संदीप कुमार राय व चौकी प्रभारी अमहट पंकज कुमार पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed