फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   death

पिकअप में उतरे करंट से युवक की मौत

Thu, 17 Jun 2021 11:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
death
सुल्तानपुर। दामाद की मौत के बाद बेटी की ससुराल में दहेज में दिया गया सामान लेने पहुंचे मायके वालों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। दहेज का सामान पिकअप पर लादते समय अचानक कुछ सामान ऊपर से गुजरे हाईटेंशन लाइन के तार से छू गया, जिससे वाहन में करंट उतर गया। हादसे में पिकअप में बैठे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बालक समेत दो अन्य लोग झुलस गए। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।
विज्ञापन

अमेठी के मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के भद्दौर गांव निवासी शाकिर खां की बेटी की शादी जयसिंहपुर क्षेत्र के मुइली गांव निवासी खुर्शीद के बेटे के साथ हुई थी। एक हफ्ते पहले ही खुर्शीद के बेटे की मौत हो गई थी। मौत के बाद दोनों परिवार के लोगों ने आपस में तय किया था कि शाकिर की बेटी को दहेज में दिया गया सामान वापस होगा। बृहस्पतिवार को शाकिर खां परिवार के ही मोहम्मद सैफ (22) निवासी नटौली थाना बल्दीराय के साथ पिकअप लेकर मुइली गांव पहुंचे थे। पिकअप पर दहेज का सामान लादा जा रहा था। इस बीच पिकअप के ऊपर से गुजरे हाईटेशन लाइन के तार में सामान लादते समय कुछ हिस्सा छू गया, जिससे करंट पिकअप में उतर गया और उसमें बैठे मोहम्मद सैफ की मौके पर ही मौत हो गई। करंट लगने से शाकिर खां के साथ ही मुइली गांव का रहने वाला अनफ (10) पुत्र मुफीद झुलस गया। दोनों को आनन-फानन में स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed