{"_id":"679bc3a21416d041d406aa80","slug":"death-of-woman-who-went-to-mahakumbh-sultanpur-news-c-103-1-lu11010-126483-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: महाकुंभ गई महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: महाकुंभ गई महिला की मौत
Thu, 30 Jan 2025 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 30 Jan 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
मीना देवी फाइल फोटो
सुल्तानपुर। प्रयागराज के महाकुंभ में स्नान करने गई एक महिला की मौत गई। बृहस्पतिवार को महिला का शव पहुंचने पर परिवार में कोहराम मच गया है। इधर, हादसे की बात पर पुलिस व प्रशासन घटना की पुष्टि नहीं कर रहा है। बृहस्पतिवार को दिन में ही महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
अखंडनगर थाना क्षेत्र के रामनगर रायपुर गांव निवासी राजेश कुमार पांडेय की पत्नी मीना देवी (42) प्रयागराज के महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर स्नान करने गई थी। मृतका के बड़े बेटे सनी ने बताया कि 28 जनवरी को दोपहर 12 बजे पिताजी के साथ मां कार से मौनी अमावस्या पर स्नान के लिए प्रयागराज के कुंभ में गई थीं। बुधवार रात 12 बजे दोनों ने घाट पर पहुंचकर स्नान किया। सेक्टर-18 विद्युत उपकेंद्र के पास वे लोग विश्व हिंदू परिषद कैंप में ठहरे। सुबह आठ बजे कैंप से निकलने के बाद घाट के पास श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंची। इसमें मां का हाथ पिता से छूट गया। खोजबीन में लगे पिता को कुछ देर बाद मां की मौत की सूचना मिली। पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि बुधवार की ऐसी किसी घटना की सूचना नहीं मिली है। घटना हुई होती तो जरूर जानकारी मिलती।