{"_id":"6493434c74be267fa4065058","slug":"death-of-prisoners-raises-questions-on-security-in-jail-sultanpur-news-c-13-lko1023-300668-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: बंदियों की मौत से जेल में सुरक्षा पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: बंदियों की मौत से जेल में सुरक्षा पर उठे सवाल
Thu, 22 Jun 2023 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 22 Jun 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर जिला कारागार में बंदियो की मौत के बाद घटना की जानकारी कर बाहर निकलतीं डीएम और एसपी,
सुल्तानपुर। जिला कारागार में बुधवार को दो बंदियों की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले ने जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है। हत्या या आत्महत्या यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। लेकिन दोनों की ही स्थिति में जेल की सुरक्षा पर प्रश्न चिह्न तो लग ही गया है।
बैरक व भंडार कक्ष के अलावा जिस स्थान पर दोनों बंदियों के शव मिले, उस स्थान पर जेल सुरक्षा कर्मियों की नामौजूदगी इस बात की ओर इशारा कर रही है कि सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक है। सवाल यह भी उठ रहे हैं कि बाकी बंदियों को इसकी भनक कैसे नहीं लगी। कैसे दो बंदी बैरक से निकल कर चादर के साथ वहां तक पहुंच गए।
घटना की सूचना पर दोपहर बाद आईजी कारागार पहुंचे। लखनऊ से आईपीएस हेमंत कुटियाल भी जिला जेल पहुंचे। जेल का निरीक्षण करने दीवानी न्यायालय से न्यायिक अधिकारी भी पहुंचे। फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड की सहायता से सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
सूचना पर डीएम जसजीत कौर व पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा मौके पर पहुंच गए। इसके बाद आईजी प्रवीण कुमार भी घटनास्थल पर पहुंच गए। वहीं लखनऊ से जेलों के निरीक्षण के लिए डीजी जेल की ओर से नियुक्त आईपीएस अधिकारी हेमंत कुटियाल भी दोनों बंदियों की मौत की जांच के लिए मौके पर पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम व डाग स्क्वायड ने भी मौके की जांच की है।
तीन डॉक्टरों का पैनल करेगा पोस्टमार्टम
प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का केस लग रहा है। इसकी गहराई से जांच कराई जाएगी। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। रिपोर्ट आने पर ही स्थिति स्पष्ट होगी। पोस्टमार्टम के लिए तीन डॉक्टरों का पैनल गठित किया गया है। मृतकों के परिजनों को सूचना भेज दी गई है।
-प्रवीण कुमार, आईजी