फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   deadbody

घर से निकले युवक का शव झील में मिला

Tue, 27 Sep 2022 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
deadbody
सुल्तानपुर। गुप्तारगंज के भटवारा गांव निवासी सिराज (27) सोमवार की शाम पड़ोस के पटना गांव में निमंत्रण खाने के लिए निकला था। देर रात तक सिराज वापसनहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। मंगलवार की सुबह गांव के समीप झील में एक शव दिखा।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव शिनाख्त कराई। वह शव सिराज का था। एसओ लक्ष्मीकांत मिश्र ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत के कारण का सही पता चलेगा। ग्रामीणों के मुताबिक सिराज के पिता सलामत की एक दशक पूर्व बीमारी के चलते सूरत में मौत हो गई थी। सलामत का बड़ा बेटा इम्तियाज जालंधर व छोटा बेटा फिरोज दिल्ली में नौकरी करता है। मझला बेटा सिराज अपनी मां फरीदुल निशां व छोटी बहन के साथ ही घर पर रहता था। सिराज की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed