फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   deadbody of elderly found in canal

घर से लापता बुजुर्ग का शव नहर में मिला

Mon, 10 May 2021 11:01 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
deadbody of elderly found in canal
बल्दीराय। घर से लापता एक बुजुर्ग का शव सोमवार की सुबह नहर में पाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। मृतक के परिवारीजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के पूरे कन्हई बघौना के पास शारदा सहायक खण्ड-16 की नहर के पानी में सोमवार की सुबह एक शव उतराता दिखाई दिया। इस सूचना पर लोगों का जमावड़ा लग गया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। करीब दो घंटे बाद शव की पहचान लाल बहादुर (60) निवासी बड़ाडांड़ रसहरा के रूप में हुई। मृतक की बहन गीता ने बताया कि रविवार को करीब चार बजे लाल बहादुर घर में बिना किसी को बताए बाहर निकल गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में बहुत तलाश की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला। सोमवार की सुबह भाई की लाश नहर में मिली। परिवारीजनों ने लाल बहादुर की हत्या की आशंका जताई है। एसओ अमरेंद्र सिंह ने बताया कि शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर मौत के सही कारण का पता चलेगा। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed