{"_id":"680e74d0743e19598c055b4d","slug":"dead-body-of-missing-middle-aged-man-found-in-well-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-131551-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: कुएं में मिला लापता अधेड़ का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: कुएं में मिला लापता अधेड़ का शव
Sun, 27 Apr 2025 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 27 Apr 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
गोसाईगंज (सुल्तानपुर)। सोनारा ग्राम पंचायत के सोनारी का पुरवा गांव के कुएं में रविवार सुबह एक अधेड़ का शव ग्रामीणों ने पानी में उतराया देखा। मृतक की पहचान नटौली गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद वर्मा (50) के रूप में हुई। वह तीन दिन से लापता थे। गोसाईगंज थाने में उनकी गुुमशुदगी का केस घरवालों ने दर्ज कराया था।
नटौली गांव निवासी विजय वर्मा के मुताबिक उनके पिता राजेंद्र प्रसाद वर्मा 24 अप्रैल को घर से बाइक लेकर निकले थे। शाम को उन्होंने बाइक सुदनापुर बाजार में एक दुकान के पास खड़ी कर दी थी। इसके बाद से राजेंद्र प्रसाद लापता हो गए थे। काफी खोजबीन के बाद वह जब नहीं मिले तो विजय ने 25 अप्रैल को गोसाईगंज थाने में पिता के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस राजेंद्र की तलाश कर रही थी। रविवार सुबह सोनारी का पुरवा गांव के कुएं में ग्रामीणों ने एक व्यक्ति का शव पानी में उतराया देखा। शव मिलने की जानकारी होने पर भटमई चौकी की पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कुएं से शव को बाहर निकलवाया। सोनारी का पुरवा पहुंचे विजय ने शव की शिनाख्त अपने पिता राजेंद्र प्रसाद के रूप में की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उप निरीक्षक जितेंद्र यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
मुखिया की मौत से सदमे में परिवार
राजेंद्र प्रसाद खेती-बाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। घर में उनकी पत्नी निर्मला व तीन बेटियां नीलम, अनीता, शीला और एक बेटा विजय वर्मा है। बेटियों की शादी हो चुकी है। उनकी मौत से परिवार में चीख-पुकार मची है।