{"_id":"6939b86fd6a09bbee103b88f","slug":"dead-body-of-a-youth-found-on-the-roadside-suspicion-of-murder-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-146020-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सड़क के किनारे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सड़क के किनारे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
Wed, 10 Dec 2025 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 10 Dec 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
कादीपुर। स्थानीय कस्बा से अखंडनगर मार्ग पर अमरेथू डड़िया गांव के पास मंगलवार देर रात रानेपुर कुम्ही डड़िया निवासी अनुराग (30) का शव पड़ा मिला। युवक के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान मिले हैं। पुलिस के मुताबिक, किसी वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई है। वहीं, मृतक के पिता राधेश्याम ने हत्या की आशंका जताई है।
रानेपुर कुम्ही डड़िया निवासी राधेश्याम ने बताया कि उनका पुत्र अनुराग जालंधर में एक कंपनी में काम करता था। मंगलवार को वह जालंधर जाने के लिए घर से निकला था, उसकी ट्रेन छूट गई थी। अनुराग ने यह बात फोन करके उन्हें बताई थी। उसने बताया था कि वह अपनी ससुराल ककना गांव जाकर रुकेगा और दूसरे दिन जालंधर के लिए निकलेगा, लेकिन मंगलवार रात उसका शव मिलने की जानकारी पुलिस ने दी। मृतक के पिता राधेश्याम ने बेटे के साथ अनहोनी की आशंका जताई है। बताया कि अनुराग की मौत वाहन की चपेट में आने से नहीं हुई है। इसकी जांच की जानी चाहिए।
पुलिस के मुताबिक अनुराग के छोटे भाई गोविंद की ससुराल अमरेथू डडिया गांव के सभाजीत के घर में है। मंगलवार को वह अपने छोटे भाई की ससुराल गया था। रात में अनुराग वहां से खेत जाने के लिए पैदल निकला था, इसी बीच अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। बुधवार सुबह परिजनों ने शव की शिनाख्त की।
विज्ञापन
कादीपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर ने बताया कि प्रथम दृष्टया दुर्घटना की बात सामने आ रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट होगी।
इकलौती बेटी के सिर से उठा पिता का साया
अनुराग तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। बड़े भाई सुशील (37) राजगीर का काम करते हैं। सबसे छोटा भाई गोविंद (28) घर पर रहकर मजदूरी करता है। पिता राधेश्याम भी मजदूरी करते हैं। घर पर अनुराग की पत्नी सुमन व बेटी आरुषि (01) है। उसकी मौत से परिवार में चीख-पुकार मची है।