फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   dead body of a young man found hanging on a tree

Sultanpur News: पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

Thu, 27 Jul 2023 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 27 Jul 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
dead body of a young man found hanging on a tree
मोतिगरपुर (सुलतानपुर)। थाना क्षेत्र मोतिगरपुर स्थित शाहपुर नानेमऊ गांव के बाहर बृहस्पतिवार सुबह ग्रामीणों ने आम के पेड़ पर मफलर के सहारे एक युवक का शव लटकता देखा। परिजनों ने गांव के ही दो युवकों पर हत्या का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन



मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर नानेमऊ निवासी धर्मेंद्र शर्मा के पुत्र अनुज शर्मा (21) का शव बृहस्पतिवार सुबह गांव के बाहर स्थित बाग में आम के पेड़ पर लटकता देखा गया। मृतक के बाबा सुभाष चंद शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे वह खेत की तरफ निकले थे।
विज्ञापन



तभी उनकी निगाह आम के पेड़ पर पड़ी। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। बेलहरी पुलिस ने परिजनों व अन्य लोगों के सहयोग से शव को नीचे उतरवाया। अनुज के गले में चोट के निशान पाए गए हैं। दाहिने पांव के पंजे पर भी चोट का निशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुज की मौत से बाबा, पिता, मां आशा देवी व छोटे भाई अंकेश शर्मा का रो-रोेकर बुरा हाल है। अंकेश का आरोप है कि जिस मफलर के सहारे भाई का शव लटका मिला, वह उसी का था। वह मफलर गांव के ही एक युवक ने उससे एक दिन पहले लिया था। बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे अनुज के मोबाइल पर किसी का फोन आया था। फोन आने के बाद वह घर से निकला था। करीब 10 दिन पहले कुछ लोगों से अनुज का विवाद भी हुआ था।


थानाध्यक्ष मोतिगरपुर राजकुमार वर्मा ने बताया कि मृतक के पिता ने गांव के ही दो युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांंच कर रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed